BusinessIndia

​गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया सबने लगाया पैसा, अब इस AI कंपनी के IPO पर टिकी दुनिया की नजर

दुनियाभर में AI को लेकर खूब चर्चा हो रही है. हर कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से अपने काम को आसान बना रहे हैं. तो वहीं AI की शक्ति को और बढ़ाने के लिए भी टेक कंपनियां लगातार नएनए प्रयोग कर रही हैं. अब तकनीक जगत की जानीमानी हस्तियों और दिग्गजों ने मिलकर अब एक ऐसा बड़ा कदम बढ़ाया है, जिसने पूरी ग्लोबल मार्केट की धड़कनें तेज कर दी हैं. AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic का आने वाला IPO है. एंथ्रोपिक के IPO की शेयर बाजार में एंट्री साधारण नहीं है, बल्कि इसके पीछे दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों का भविष्य और उनकी साख दांव पर लगी है. आइए जानते हैं कि इस एक IPO के इर्दगिर्द क्यों मची है इतनी हलचल और क्यों इस पर टिकी हैं सबकी निगाहें.

​गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया सबने लगाया पैसा, अब इस AI कंपनी के IPO पर टिकी दुनिया की नजर

Anthropic का प्रस्तावित IPO काफी खास माना जा रहा है. Claude AI चैटबॉट बनाने वाली इस कंपनी की शेयर मार्केट में एंट्री का इंतजार सिर्फ निवेशकों को ही नहीं, बल्कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों को भी है. इसके पीछे का कारण है अरबों डॉलर का निवेश और आने वाले वर्षों में होने वाले भारी भरकम खर्च है. Google से लेकर Amazon और Microsoft तक की कंपनियों का भविष्य किसी न किसी तरह Anthropic की कामयाबी से जुड़ा हुआ है.

कंपनी के प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, IPO के दौरान Advanced Micro Devices, Broadcom, Google, Micron, Microsoft, Nvidia और Taiwan Semiconductor Manufacturing Company मिलकर लगभग 26 अरब डॉलर का इन्वेस्ट कर रही हैं. IPO में शेयर की कीमत 70 से 78 डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं, Amazon की हिस्सेदारी की कीमत भी कंपनी की मार्केट में सफलता के साथ काफी बढ़ सकती है.

Google के लिए क्यों अहम है Anthropic का IPO?

के IPO में Google की सबसे ज्यादा दिलचस्पी रखने वाली कंपनियों में शामिल है. माना जा रहा है कि IPO के बाद Claude बनाने वाली कंपनी में Google की लगभग 13 फीसदी हिस्सेदारी होगी. यानी Anthropic की वैल्यू बढ़ने का सीधा फायदा गूगल को भी मिलने वाला है.

इसके साथ ही Google ने Anthropic के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कुछ वित्तीय जिम्मेदारियां भी ली हैं. कंपनी ने Terawulf के साथ 19 अरब डॉलर के लीज समझौते की गारंटी दी है. इसके अनुसार केंटकी में डेटा सेंटर के लिए स्पेस दिलाया जाएगा. अगर Anthropic चार्ज देने में असमर्थ रहती है, तो Google को बाकी किराया या समझौता खत्म करने का चार्ज देना पड़ सकता है.

900 अरब डॉलर से ज्यादा के खर्च की तैयारी

Anthropic ने आने वाले सालों के लिए 900 अरब डॉलर से ज्यादा के खर्च की प्रतिबद्धताएं की हैं. इसमें Amazon के साथ 10 साल में कम से कम 110 अरब डॉलर खर्च करने का समझौता शामिल है. इसके साथ ही क्लाउड क्षमता के लिए दूसरी कंपनियों के साथ लगभग 400 अरब डॉलर और डेटा सेंटर और चिप पार्टनर्स के साथ 300 अरब डॉलर की प्रतिबद्धताएं हैं.

कंपनी Google से AI चिप खरीदने पर भी 125 से 150 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रही है. लेकिन इन चिप की डिलीवरी 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं है.

टेक कंपनियों की बढ़ी टेंशन

Anthropic का यह IPO ऐसे समय पर आ रहा है, जब टेक जगत में सुस्ती का दौर है. अक्टूबर में नैस्डैक में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और नवंबर की शुरुआत भी बहुत अच्छा नहीं रही. दूसरी तरफ एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग के पद छोड़ने के बाद कंपनी के शेयर काफी कम हुए. एंथ्रोपिक की सीधी टक्कर OpenAI से है और दोनों कंपनियां सीमित GPUs और डेटा सेंटर हासिल करने की दौड़ में लगी हैं.

साल 2026 के शुरुआती नौ महीनों में एंथ्रोपिक को 104 अरब डॉलर का नेट लॉस हुआ है. लेकिन, कंपनी के पास पहले से 132 अरब डॉलर की नकदी मौजूद है और इस IPO से उसे 90 अरब डॉलर से ज्यादा मिलने की उम्मीद है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बड़ी टेक कंपनियां एंथ्रोपिक में पैसा लगाकर एक तरह से खुद के भविष्य को ही सुरक्षित कर रही हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply