India

​बढ़ सकती है Tata Punch की टेंशन, Ignis की जगह आ रही Maruti की ये छोटी SUV

भारत में छोटी SUVs की जंग अब तेज होती जा रही है. अब मारुति ने भी इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर ली है. मारुति सुजुकी अपनी नई माइक्रो SUV पर काम कर रही है. कंपनी की इस कार को फिलहाल Y43 कोडनेम दिया गया है. इसे पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है.

​बढ़ सकती है Tata Punch  की टेंशन, Ignis की जगह आ रही Maruti की ये छोटी SUV

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह SUV मारुति इग्निस की जगह ले सकती है, जिसे कंपनी ने बंद कर दिया है. इसका मुकाबला सीधे तौर पर टाटा पंच और हुंडई एक्सटर से होगा. मजेदार बात ये है कि यह SUV मारुति के पोर्टफोलियो में ब्रेजा और फ्रॉन्क्स से नीचे रखी जा सकती है.

बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी नई SUV

Car India News की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति की नई SUV को सड़क पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. कार पूरी तरह से कैमॉफ्लाज से ढकी हुई थी. नई छोटी SUV की लंबाई और चौड़ाई टाटा पंच और हुंडई एक्सटर के आसपास रहने की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके साइज की जानकारी नहीं दी है. इसे नेक्सा शोरूम के जरिए बेचा जा सकता है, लेकिन मारुति ने इस बारे में भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

पेट्रोल और CNG दोनों विकल्प मिल सकते हैं

मारुति ने अभी Y43 के इंजन और गियरबॉक्स की जानकारी नहीं दी है. माना जा रहा है कि इसमें कंपनी का 1.2 लीटर Z12E पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. यह 3सिलेंडर इंजन है, जिसका इस्तेमाल कंपनी अपने दूसरे मॉडल में भी करती है. इसके साथ 5स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है. इसके अलावा, कंपनी इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है. यह इंजन फ्रॉन्क्स में मिलता है. टाटा पंच में भी टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मौजूद है, ऐसे में मारुति इस मुकाबले में पीछे नहीं रहना चाहेगी.

नई SUV का CNG वर्जन भी आ सकता है. टाटा पंच और हुंडई एक्सटर में CNG के लिए दो आपस में जुड़े सिलेंडर दिए गए हैं. इससे कार की डिग्गी में ज्यादा जगह बचती है. मारुति भी इसी तरह की तकनीक अपना सकती है. हालांकि, Y43 के CNG मॉडल को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है.

टाटा पंच के सामने होगी बड़ी चुनौती

मारुति की नई माइक्रो SUV के सामने सबसे बड़ी चुनौती टाटा पंच होगी. पिछले 6 महीनों में टाटा पंच की पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन को मिलाकर हर महीने औसतन करीब 20,548 यूनिट की बिक्री हुई है. वहीं, इसी टाइम में हुंडई एक्सटर की औसत मासिक बिक्री करीब 7,760 यूनिट रही है. ऐसे में मारुति के लिए नई SUV की कीमत और फीचर्स काफी अहम होंगे. अगर कंपनी इसे कम कीमत पर अच्छे फीचर्स के साथ लॉन्च करती है, तो यह टाटा पंच और हुंडई एक्सटर को कड़ी टक्कर दे सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply