इस साल 2026 का आखिरी महीना ज्योतिष नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। दिसंबर में न्याय के देवता शनि देव मार्गी होने वाले हैं। शनि देव को कर्मफलदाता माना जाता है। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह होते हैं।

जब भी शनि देव की चाल में बदलाव आता है, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं, ऐसे में जब शनि वक्री से मार्गी होंगे, तो लंबे समय से रुके हुए काम में तेजी आती है। इस अवधि में करियरबिजनेस और आर्थिक मामलों में नएनए मौके प्राप्त होंगे। आइए आपको बताते हैं शनि के मार्गी होने के सबसे अच्छा प्रभाव किनकिन राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा।
शनिदेव कब होंगे मार्गी?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनिदेव मीन राशि में मार्गी होंगे। शनि देव 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री हुए थे। जो कि लगभग 138 दिनों तक वक्री रहने के बाद 11 दिसंबर को सुबह करीब 5 बजे मार्गी होंगे। शनि 03 जून 2027 तक मीन राशि में मार्गी होंगे, फिर मेष राशि में गोचर करेंगे।
इन राशियों को चमकेगा भाग्य
कन्या
शनि मार्गी होने से कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आपको काफी राहत मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी और नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। करियरकारोबार में लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति में लाभ मिलेगा। आय के नएनए स्रोत बनेंगे।
धनु राशि
शनिदेव की सीधी चाल आपके करियर को एक नई तरह की दिशा दे सकती है। नौकरी के तलाश पूरी होगी और इस दौरान नए तरह के संपर्कों का लाभ आपको मिलेगा। जो लोग व्यापार में है उनकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा इजाफा होगा। सुखसुविधाओं में इजाफा होगा, अचानक से धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी।
मेष राशि
शनि मार्गी होने के बाद मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। सफलता के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में आपको बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। शनि का मार्गी होना आपके लिए कई कामों में तेजी लेकर आएगा। इस अवधि में आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा।



