IndiaUttar Pradesh

हैवानियत! युवक ने दुकानदार की उंगली दांत से काटकर किया अलग, जमीन पर गिरा टुकड़ा

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिल्हौर कस्बे में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। महज ₹2 के विवाद में एक सनकी युवक ने दुकानदार पर इस कदर हमला किया कि उसने दांतों से चबाकर दुकानदार की उंगली काटकर अलग कर दी। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

विवाद के कुछ देर बाद युवक दोबारा दुकान पर पहुंचा और फिर से गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ने पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने आव देखा न ताव और दुकानदार दीपू के बाएं हाथ की उंगली को अपने दांतों से इतनी जोर से काटा कि वह कटकर जमीन पर गिर पड़ी।
उंगली कटते ही दीपू दर्द से कराह उठा और उसका हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply