India

​कभी हर मिडिल क्लास परिवार का सपना थी ये कार, अब मिला दुनिया का बड़ा सम्मान

एक समय था जब भारत में कार खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं थी. उस दौर में मारुति 800 ने आम लोगों के कार खरीदने का सपना पूरा किया. छोटी कार, कम कीमत, शानदार माइलेज और आसान रखरखाव ने इसे देश के घरघर में लोकप्रिय बना दिया. अब इसी मारुति 800 ने भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इसे FIVA World Vehicle Heritage Award से सम्मानित किया गया है. इसके साथ ही मारुति 800 यह सम्मान पाने वाली पहली और इकलौती भारतीय कार बन गई है. यह पुरस्कार दुनिया की उन ऐतिहासिक गाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज और ऑटोमोबाइल उद्योग पर खास प्रभाव डाला है.

​कभी हर मिडिल क्लास परिवार का सपना थी ये कार, अब मिला दुनिया का बड़ा सम्मान

मारुति 800 को क्यों मिला यह सम्मान?

मारुति 800 को यह सम्मान भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को बदलने और आम लोगों तक कार पहुंचाने में इसकी अहम भूमिका के लिए दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, दुनिया के 20 देशों की 21 ऐतिहासिक गाड़ियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया. इनमें अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और स्लोवेनिया जैसे देशों की गाड़ियां शामिल हैं. इन सभी गाड़ियों ने अपनेअपने देशों में परिवहन और ऑटोमोबाइल इतिहास को नई दिशा दी है.

मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि मारुति 800 की शुरुआत बहुत छोटे स्तर पर हुई थी. इस कार ने साबित किया कि भारत भी अच्छी गुणवत्ता वाली इंजीनियरिंग और आधुनिक गाड़ियों का निर्माण कर सकता है. उन्होंने बताया कि मारुति 800 की पहली कार 1987 में यूरोप भेजी गई थी.

1983 में हुई थी लॉन्च, तीन साल तक रही थी वेटिंग

मारुति 800 को दिसंबर 1983 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था. उस समय देश में कार खरीदना लग्जरी माना जाता था. बाजार में मुख्य रूप से फिएट और एंबेसडर जैसी गाड़ियां थीं. ऐसे समय में छोटी और आधुनिक मारुति 800 ने ग्राहकों का ध्यान खींचा.

इस कार की बुकिंग 9 अप्रैल 1983 को शुरू हुई थी. शुरुआती दौर में करीब 1.20 लाख लोगों ने 10,000 रुपए का टोकन देकर इसे बुक कराया था. मांग इतनी ज्यादा थी कि कुछ ग्राहकों को कार की डिलीवरी के लिए तीन साल तक इंतजार करना पड़ा. दिल्ली में लॉन्च के समय इसकी कीमत 52,500 रुपए थी.

14 दिसंबर 1983 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पहली मारुति 800 की चाबी हरपाल सिंह को सौंपी थी. हरपाल सिंह इंडियन एयरलाइंस में काम करते थे. इस तरह मारुति 800 की पहली डिलीवरी भी भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास का यादगार पल बन गई.

27 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी यह कार

मारुति 800 की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपने पूरे सफर में इसकी 27 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं. कम कीमत, बेहतर माइलेज, आसान ड्राइविंग और कम रखरखाव के कारण यह आम परिवारों की पसंद बन गई थी.

इस कार ने भारतीय बाजार में छोटी और किफायती कारों की मांग बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई. साल 198687 में इसका कुल उत्पादन 1 लाख यूनिट के पार पहुंच गया था. इसके बाद 199293 में 5 लाख, 199697 में 10 लाख और 200203 में 20 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर लिया.

2014 में बंद हो गया था प्रोडक्शन

मारुति 800 ने करीब तीन दशक तक भारतीय सड़कों पर राज किया. हालांकि, बदलते उत्सर्जन नियमों और BS4 मानकों के लागू होने के बाद कंपनी के लिए इसका उत्पादन जारी रखना मुश्किल हो गया. आखिरकार 2014 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया गया. इसकी जगह मारुति ऑल्टो ने एंट्रीलेवल कार के तौर पर अपनी जगह बनाई. हालांकि, उत्पादन बंद होने के बावजूद मारुति 800 आज भी करोड़ों भारतीयों की यादों में खास जगह रखती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply