
अमेरिका में रहने वाला एक भारतीय मूल का फाइनेंसर बाहर से बेहद कामयाब कारोबारी दिखाई देता था। आलीशान हवेली, रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार और प्रभावशाली लोगों तक पहुंच उसकी पहचान बन चुकी थी। लेकिन उसकी इस चमकदार दुनिया के पीछे कुछ ऐसे राज छिपे होने के आरोप लगे, जिनकी परतें खुलने के बाद कई लोग मुश्किल में आ गए।
वह एक कंपनी के जरिए रियल एस्टेट से जुड़े बड़े वित्तीय सौदे करता था। इसी कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए एक बैंक ने उसकी कंपनी को करीब 10 करोड़ डॉलर यानी लगभग 954 करोड़ रुपये की रकम एडवांस के रूप में दी थी। समझौते के मुताबिक, संपत्तियों से जुड़े लोन की कमाई के जरिए यह रकम बैंक को लौटाई जानी थी।
शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया, लेकिन धीरे-धीरे दस्तावेजों और लेन-देन को लेकर सवाल उठने लगे। आरोप था कि कारोबारी ने कई शेल कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया था। इन कंपनियों के जरिए संपत्तियों से जुड़े टाइटल इंश्योरेंस रिकॉर्ड में हेरफेर की गई।
बताया गया कि सितंबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच कई दस्तावेजों में बदलाव करके यह दिखाया गया कि संबंधित संपत्तियों पर उसकी कंपनी का पहला अधिकार था। इन दस्तावेजों को बैंक के सामने पेश किया गया। बैंक अधिकारियों के साथ होने वाली बातचीत में भी कथित तौर पर गलत जानकारियां दी जाती रहीं।
लेकिन इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू सिर्फ वित्तीय लेन-देन तक सीमित नहीं था।
बंद कमरों में होने वाली पार्टियों का भी था जिक्र
आरोपों के मुताबिक, कारोबारी निजी पार्टियों का आयोजन करता था। इन आयोजनों में नशीले पदार्थों और सेक्स वर्कर्स की मौजूदगी की बात सामने आई थी। दावा किया गया कि बैंक के कुछ कर्मचारी भी ऐसी पार्टियों में शामिल हुए थे।
इन्हीं आयोजनों से जुड़ी जानकारियों का इस्तेमाल कथित तौर पर लोगों पर दबाव बनाने के लिए किया जाता था। आरोप था कि पार्टी में शामिल होने वाले बैंक कर्मचारियों और अपने ही स्टाफ को ब्लैकमेल किया जाता था, ताकि वे उसके खिलाफ आवाज न उठा सकें और उसके इशारों पर काम करते रहें।
विरोध करने वालों को दी जाती थीं धमकियां
कारोबार के भीतर भी उसका रवैया बेहद सख्त और डराने वाला बताया गया। आरोपों के अनुसार, वह अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने या आर्थिक नुकसान पहुंचाने की धमकी ही नहीं देता था, बल्कि उनके परिवारों को भी निशाना बनाने की बात कहता था।
कुछ दस्तावेजों में ऐसे आरोप भी सामने आए कि कर्मचारियों को जान से मारने और उनके परिवार को सड़क पर लाने तक की धमकियां दी गई थीं। इतना ही नहीं, दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक महंगे इलाके में स्थित होटल और रेस्तरां पर कब्जा करने के लिए हथियारबंद लोगों को भेजने का भी आरोप लगा।
इस तरह कारोबारी विवाद केवल पैसों और संपत्तियों तक सीमित नहीं रह गया था। इसमें डराने-धमकाने और कथित हिंसा के आरोप भी जुड़ते चले गए।
एक दूसरे कारोबारी विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें
इसी बीच रियल एस्टेट



