IndiaUttar Pradesh

​आजम खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत; अदालत ने गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम को अंतरिम जमानत दे दी है. अब हाईकोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 10 दिसंबर को करेगा. इस बीच अंतरिम जमानत मिलने के बाद, आजम खान के जेल से रिहा होने का रास्ता साफ हो गया है.

​आजम खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत; अदालत ने गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

इससे पहले मंगलवार को ही, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली. सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने यही राहत उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को भी दी, जिन्हें पहले हाई कोर्ट से यह राहत नहीं मिली थी.

खबर अपडेट की जा रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply