पर्यावरण को समर्पित अर्थशॉट 2026 में भारत का दबदबा रहा है. सबसे ज्यादा पुरस्कार भारत के इनोवेशन को मिले हैं. पहली बार इसका आयोजन मुंबई में हो रहा है. अवॉर्ड सेरेमनी मंगलवार को म्यूजियम ऑफ सॉल्यूशंस में होना तय है. भारत में इसे लेकर उत्साह इसलिए भी है क्योंकि इसके हिस्से चार सम्मान पहले के वर्षों में या चुके हैं. इस बार भी दो संस्थाएं फाइनलिस्ट की सूची में दर्ज हैं. ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और प्रिंसेज केट इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुंबई में हैं.

आइए, जानते हैं कि इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में भारत का दबदबा कितना है? कौन सी संस्थाएं इस बार फाइनलिस्ट हैं और कौन पूर्व के वर्षों में सम्मानित हो चुकी हैं? इनके काम का दुनिया पर क्या असर रहा है?
भारत को कितने अवॉर्ड मिले?
- Takachar : ताकाचार ने फसल कटाई के बाद बचने वाले डंठल और अन्य कृषि अवशेषों को उपयोगी उत्पादों में बदलने वाली छोटी, पोर्टेबल तकनीक विकसित की. इन अवशेषों को खेतों में जलाने के बजाय ईंधन और खाद जैसे उत्पाद बनाए जा सकते हैं. इससे कृषिकचरे के खुले में जलने से होने वाले धुएं और वायु प्रदूषण को घटाने में मदद मिलती है. संस्था को साल 2021 में क्लीन आवर एयर श्रेणी में पुरस्कार मिला था.
ताकाचार के कोफाउंडर और सीईओ विद्युत मोहन.
- Kheyti : खेयती संस्था छोटे किसानों के लिए ग्रीनहाउसइनएबॉक्स नाम का किफायती समाधान देता है. इससे किसानों को मौसम के उतारचढ़ाव और फसल खराब होने के जोखिम से बचाव में मदद मिलती है. नियंत्रित वातावरण में खेती से उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आजीविका सुरक्षित करने का उद्देश्य है. खेयती ने प्रोटेक्ट एण्ड रीस्टोर नेचर श्रेणी में साल 2022 में पुरस्कार जीता था.
खेयती संस्था का ग्रीनहाउसइनएबॉक्स.
- Boomitra : बूमित्रा किसानों को मिट्टी का स्वास्थ्य सुधारने और पुनर्योजी खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है. इसका सत्यापित कार्बनक्रेडिट बाज़ार मिट्टी में कार्बन बढ़ाने और भूमि सुधार से जुड़े कामों को क्रेडिट के रूप में दर्ज करने में मदद करता है. इससे उत्सर्जन घटाने के साथ किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य है. बूमित्रा को फिक्स आवर क्लाइमेट श्रेणी में पुरस्कार मिला था.
बूमित्रा के फाउंडर और सीईओ आदित मूर्ति.
- S4S Technologies : एस4एस टेक्नोलॉजीज सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रायर और खाद्य प्रसंस्करण उपकरणों के जरिए फसल की बर्बादी घटाने पर काम करता है. किसान अतिरिक्त या जल्दी खराब होने वाली उपज को सुखाकर और प्रसंस्कृत करके लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं. इससे खाद्यकचरा कम करने और छोटे किसानों को उपज से अधिक मूल्य पाने में मदद मिलती है. संस्था को बिल्ड से वेस्टफ्री वर्ल्ड श्रेणी में पुरस्कार मिला था.
एस4एस टेक्नोलॉजीज उपकरणों के जरिए फसल की बर्बादी घटाने पर काम करता है.
कौन हैं भारत से दो समेत पूरी दुनिया के फाइनलिस्ट?
अर्थशॉट प्राइज़ वेबसाइट के मुताबिक साल 2026 के 15 फाइनलिस्ट के लिए सात हजार नामांकन आए थे. इनमें भारत से दो, भूटान, कनाडा, आस्ट्रेलिया, अर्जेन्टीना, युगांडा, यूएसए, स्पेन, नीयू, साउथ कोरिया, फ्रांस, फिलीपींस, केन्या और डेनमार्क से एकएक हैं. इस तरह भारत अकेला देश हैं, जहां से दो फाइनलिस्ट हैं.
अर्थशॉट पुरस्कार.
महिला हाउसिंग ट्रस्ट
यह अहमदाबाद की संस्था है. इसकी स्थापना साल 1994 में हुई थी. यह अत्यधिक गर्मी से प्रभावित कम आय वाले समुदायों, खासकर अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं की मदद करती है. इसके उपायों में झुग्गी बस्तियों की टिन की छतों पर धूप परावर्तित करने वाला रंग लगाना शामिल है. इससे घरों के भीतर का तापमान पाँच डिग्री तक कम हो सकता है.
संस्था का हीटइंश्योरेंस कार्यक्रम भी है. तय तापमान पार होने पर पात्र महिलाओं को निश्चित भुगतान मिलता है, ताकि काम न कर पाने से हुई आय की कमी में मदद हो. महिला हाउसिंग ट्रस्ट इस बार यानी 2026 में फिक्स आवर क्लाइमेट श्रेणी की फाइनलिस्ट है. ट्रस्ट ने 1,28,267 महिलाओं को ट्रेनिंग दिया है. इनमें 39,364 महिलाओं को जलवायु से जुड़े कौशल सिखाए गए हैं. 49 हजार महिलाएं गर्मी से जुड़े जोखिमों के लिए पैरामीट्रिक बीमा के दायरे में हैं. ट्रस्ट का दावा है कि उसके काम से कुल 1.73 करोड़ लोगों के जीवन पर असर पड़ा है.
महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी
यह कंपनी इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों को बढ़ावा देती है. उसका लक्ष्य पेट्रोल और डीज़ल वाले ऑटो की जगह इलेक्ट्रिक विकल्प अपनाना आसान बनाना है. कंपनी के अनुसार, कम ईंधन और परिचालन खर्च से ड्राइवरों की बचत बढ़ सकती है. यह क्लीन आवर एयर श्रेणी की फाइनलिस्ट है. कंपनी के इलेक्ट्रिक तीनपहिया और छोटे वाणिज्यिक वाहनों से 4 लाख से अधिक आजीविकाओं को सहारा मिलने का दावा किया गया है.
ये वाहन ड्राइवरों, छोटे उद्यमियों, दुकानदारों और डिलीवरी से जुड़े लोगों के लिए कमाई का साधन हैं. अर्थशॉट प्राइज़ के अनुसार, कंपनी ने 4 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक लास्टमाइल वाहन बेचे हैं. इनकी बिक्री से 1.8 लाख मीट्रिक टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन टलने का अनुमान है. चलाने के खर्च कम होने से ड्राइवरों की घर ले जाने वाली आय 2530 फीसदी तक बढ़ सकती है. कंपनी ने 500 महिलाओं को इलेक्ट्रिक तीनपहिया वाहन चलाने और उनकी मरम्मत का प्रशिक्षण भी दिया है.
देश और वर्ष के अनुसार दुनिया के विजेता
अर्थशॉट प्राइज़ की औपचारिक शुरुआत साल 2021 में हुई. हर साल पाँच अलगअलग श्रेणियों में सम्मान दिए गए. हर श्रेणी का रिश्ता जलवायु, स्वच्छ ऊर्जा आदि है. नीचे किस देश को कितने सम्मान मिले और किसके काम असर देश में और किसके काम का असर वैश्विक रहा, वह भी अंकित है.
वर्ष विजेता देश या क्षेत्र
2021 भारत, बहामास, इटली, थाईलैंड, कोस्टा रिका
2022 भारत, केन्या, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, ओमान
2023 भारत, हांगकांग/चीन, एंडीज़ क्षेत्र, वैश्विक
2024 कज़ाख़स्तान, घाना, केन्या, अमेरिका, वैश्विक
2025 ब्राज़ील, कोलंबिया, नाइजीरिया, बांग्लादेश, वैश्विक
साल 2023 में भारत के दो विजेता थे. इनमें एस4एस टेक्नोलॉजीज और भूमित्रा का नाम अर्थशॉट की वेबसाइट पर दर्ज है. भूमित्रा के काम का असर वैश्विक है.


