हुंडई ने अपनी नई 7सीटर इलेक्ट्रिक MPV Neira के प्रोडक्शन मॉडल की पहली झलक दिखा दी है. कंपनी इसे 20 नवंबर को आधिकारिक तौर पर पेश करने वाली है. यह इलेक्ट्रिक MPV किआ कैरेंस क्लैविस EV को टक्कर देगी. माना जा रहा है कि इसमें किआ कैरेंस क्लैविस EV जैसे ही कई फीचर्स, तकनीक और पावरट्रेन विकल्प मिल सकते हैं.

सामने आई तस्वीरों में इसका डिजाइन पहले दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही नजर आ रहा है. कार के फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप और अलॉय व्हील के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.
कैरेंस क्लैविस EV जैसा होगा इंटीरियर
हुंडई ने फिलहाल इसके केबिन की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं. हालांकि, उम्मीद है कि इसका इंटीरियर किआ कैरेंस क्लैविस EV जैसा हो सकता है. इसमें डैशबोर्ड का डिजाइन और फीचर्स भी काफी हद तक समान रहने की संभावना है. इस इलेक्ट्रिक MPV का नाम इंडोनेशिया के Neira क्षेत्र के नाम पर रखा गया है. इंडोनेशिया में यह हुंडई की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी. कंपनी आधिकारिक लॉन्च से पहले देश के अलगअलग हिस्सों में इसकी झलक दिखा रही है.
लंबी होगी फीचर्स की लिस्ट
फीचर्स की बात करें तो हुंडई ने इसमें 360डिग्री कैमरा और लेवल2 ADAS मिलने की पुष्टि की है. इसे तीन वेरिएंट और दो बैटरी पैक के विकल्पों में उतारा जा सकता है. इसमें पहला 42 kWh का बैटरी पैक होगा, जबकि दूसरा 51.4 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है. छोटी बैटरी के साथ यह एक बार फुल चार्ज होने पर 404 किलोमीटर तक चल सकेगी. वहीं, बड़ी बैटरी के साथ इसकी रेंज 490 किलोमीटर तक हो सकती है. दोनों बैटरी विकल्पों में फ्रंटव्हील ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है. यह मोटर 171 bhp की पावर और 255 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती है.
भारत में कब लॉन्च होगी Hyundai Neira?
हुंडई Neira उन इलेक्ट्रिक गाड़ियों में शामिल है, जिन्हें कंपनी 2027 में भारतीय बाजार में उतार सकती है. हालांकि, भारत में इसे केवल इलेक्ट्रिक मॉडल के तौर पर ही नहीं, बल्कि पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ भी पेश किया जा सकता है. इससे कंपनी देश के तेजी से बढ़ते MPV बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. भारत में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा, टोयोटा रुमियन और किआ कैरेंस जैसी गाड़ियों से होगा. फिलहाल किआ कैरेंस क्लैविस इलेक्ट्रिक विकल्प में उपलब्ध है. वहीं, हुंडई Neira और मारुति सुजुकी की YMC कोडनेम वाली नई MPV भी 2027 में इस सेगमेंट में दस्तक दे सकती हैं.


