IndiaUttar Pradesh

​आजम खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत; अब ED जाएगी सुप्रीम कोर्ट

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम को अंतरिम जमानत दे दी है. अब हाईकोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 10 दिसंबर को करेगा. इस बीच अंतरिम जमानत मिलने के बाद, आजम खान के जेल से रिहा होने का रास्ता साफ हो गया है.

​आजम खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत; अब ED जाएगी सुप्रीम कोर्ट

हाई कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया, आजम खान की गिरफ्तारी के समय संविधान के अनुच्छेद 22 और ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ की धारा 19 के अनिवार्य प्रावधानों का सख्ती से पालन नहीं किया गया था. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि आजम खान को एक पर्सनल बॉन्ड और उतनी ही राशि की दो जमानतें देने पर रिहा किया जाए. उन्हें गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के अनुसार जमानत बॉन्ड भरने होंगे.

इस मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को तय की गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और इमरान उल्लाह ने आजम खान की ओर से पैरवी की. यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंहप्रथम की खंडपीठ ने दिया.

ED हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती

सपा नेता आजम खान को अंतरिम जमानत मिलने के बाद, प्रवर्तन निदेशालय हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहा है. मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में, ED किसी भी कीमत पर आजम खान को जेल से बाहर नहीं आने देना चाहती, इसलिए, अब वह हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी.

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में SC से राहत

इससे पहले मंगलवार को ही, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली. सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने यही राहत उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को भी दी, जिन्हें पहले हाई कोर्ट से यह राहत नहीं मिली थी.

जेल से रिहा होने के बाद ही ED ने किया था गिरफ्तार

दो पैन कार्ड से जुड़े एक मामले में अपनी सजा पर रोक लगने के बाद, आजम खान को 31 अक्टूबर को शाम करीब 6:30 बजे रामपुर जेल से रिहा किया गया था, हालांकि, लगभग 40 मिनट बाद, शाम 7:10 बजे, प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था.

क्या है पूरा मामला?

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, यह मामला रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट के निर्माण कार्यों और वित्तीय लेनदेन में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से जुड़ा है, जिसमें 426.46 करोड़ रुपये की राशि शामिल है. इसी मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को गिरफ्तार किया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply