अंबानी फैमिली की लाडली और बिजनेसवुमन ईशा अंबानी ने अपनी शानदार मेजबानी से ध्यान खींचा है. उन्होंने अमेरिकन फ़ैशन डिज़ाइनर टोरी बर्च के स्वागत के लिए एक खास डिनर होस्ट किया. इसमें बॉलीवुड की नामी हस्तियों से लेकर इंडियन फैशन की दुनिया के जानेपहचाने चेहरे नजर आए. इसी के साथ कई विदेशी मेहमानों ने भी शिरकत की. इश डिनर पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें मेहमानों ने इस खास शाम का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है.

डिजाइनर टोरी बर्च ने इस मौके पर्पल आउटफिट पहना, जिसमें टाईडाई पेपर कॉटन, मेटैलिक एम्ब्रॉयडरी और हाथ से पेंट की गई डिटेलिंग थी. वहीं ईशा अंबानी का लुक भी खूब चर्चा में रहा. तो चलिए देख लेते हैं पार्टी में क्याक्या रहा खास.
आउटफिट ने खींचा ध्यान
इस पार्टी में ईशा अंबानी ने अपना लुक विंटर परफेक्ट के साथ ही बेहद सोबर रखा. हालांकि इसके बावजूद भी उनके आउटफिट ने सबका ध्यान खींच. दरअसल ईशा अंबानी ने डिजाइनर टोरी बर्च के ही स्प्रिंग 2027 कलेक्शन से एक शानदार आउटफिट चुना.
कंट्रास्ट आउटफिट चुना
ईशा अंबानी ने इस शानदार शाम के लिए एक क्रॉप्ड एमरल्डग्रीन कार्डिगन पहना था. इसमें पाईक्रस्ट नेकलाइन दी गई थी और डस्टी मॉव शेनील में डाइमेंशनल फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी इसे और भी खास बनाती है. उन्होंने इसके साथ टेक्सचर्ड फ़िरोज़ी स्कर्ट पेयर किया, जिससे एक कमाल का रिच कंट्रास्ट क्रिएट हुआ.
View this post on Instagram
डिनर टेबल ने खींचा ध्यान
ईशा अंबानी की होस्ट कई गई इस पार्टी से डिनर टेबल की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो काफी चर्चा में हैं. ये किसी बड़े गार्डन जैसी दिख रही थी. डिजाइनर टोरी बर्च ने खुद इस डिनर टेबल की तस्वीर शेयर की है. इसी के साथ उन्होंने लिखा, “मुंबई में क्या ही यादगार शाम रही! ईशा, इतने सारे बेहतरीन दोस्तों को एक साथ लाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया. मैंने आज तक जितनी भी डाइनिंग टेबल देखी हैं, उनमें से यह सबसे शानदार थी.”
View this post on Instagram
डिनर पार्टी की तस्वीरें
प्राची रानीवाला ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “प्यारी ईशा अंबानी जानती हैं कि किसी शाम को खास कैसे बनाया जाए! भारत वापसी पर टोरी बर्च का बहुत ही शानदार स्वागत किया गया. मेज की सजावट बेहद खूबसूरत थी, भारतीय खाना बहुत स्वादिष्ट था, और हर छोटीबड़ी चीज़ में बहुत अपनापन और सोचविचार झलकता था. मुझे यह पूरा माहौल और साथ बहुत अच्छा लगा.”
View this post on Instagram
कई सेलिब्रिटी हुए शामिल
ईशा अंबानी की तरफ से होस्ट की गई इस पार्टी में एक्ट्रेस त्रिप्ति डिमरी से लेकर तमन्ना भाटिया, शाहिद कपूर, मीरा, मसाबा गुप्ता, और शनाया कपूर समेत फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और राहुल मिश्रा ने भी शिरकत की. फैशन लाइफस्टाइल राइटर प्राची रानीवाला ने भी इस डिनर की तस्वीरें शेयर कीं और टोरी बर्च से अपनी मुलाकात के साथ ही डिनर पार्टी के अनुभव को बेहद खास बताया.



