CrimeIndia

​MP के सीधी में पति बना हैवान! पत्नी और 7 साल की बेटी पर चाकू से किया हमला, मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के सीधी में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां रामपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और सात साल की बेटी को चाकू मारा. फिर उसने खुद भी सुसाइड का प्रयास किया. इस घटना में मासूम बेटी की मौत हो गई है. मामला सीधी के रामपुर थाना क्षेत्र के ममदर गांव का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

​MP के सीधी में पति बना हैवान! पत्नी और 7 साल की बेटी पर चाकू से किया हमला, मासूम की मौत

पुलिस के मुताबिक ममदर तालाब के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे एक परिवार में मंगलवार को उस समय चीखपुकार मच गई, जब उमेश केवट नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सावित्री केवट और 7 वर्षीय मासूम बेटी ऋतु पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में मासूम बच्ची की जान चली गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है. घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी चोट पहुंचा कर घायल कर लिया.

पतिपत्नी अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक और उसकी पत्नी के अलावा उसकी बच्ची को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया.जहां से बेटी की हालत को देखते हुए उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद बच्ची के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. वहीं पतिपत्नी का उपचार जारी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक अभी तक घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस के मुताबिक अभी तक पीड़ित पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी. इसके बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा. रामपुर थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के मुताबिक मामले की हर संभावित एंगल से जांच कराई जा रही है.

रिपोर्ट: राजकुमार, सीधी

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply