India

​Creta से छोटी इस SUV ने लॉन्च होते ही किया कमाल, पहले महीने में इतने लोगों ने खरीदा

हुंडई मोटर इंडिया की नई मिडसाइज एसयूवी Hyundai Bayon को बाजार में तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अक्टूबर 2026 में लॉन्च होने के बाद पहले ही महीने में इसकी 3,449 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई. इस बिक्री के साथ Bayon कंपनी के 10 मॉडल वाले पोर्टफोलियो में 7वें नंबर पर आ गई है. इसने अक्टूबर में हुंडई की कुल यूटिलिटी व्हीकल बिक्री में 8% का योगदान दिया.

​Creta से छोटी इस SUV ने लॉन्च होते ही किया कमाल, पहले महीने में इतने लोगों ने खरीदा

Hyundai Bayon को कंपनी ने 26 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. इसकी एक्सशोरूम कीमत 10 लाख रुपए से शुरू होकर 18.15 लाख रुपए तक जाती है. यह एसयूवी हुंडई की लोकप्रिय Creta से नीचे रखी गई है. इसकी लंबाई 4.2 मीटर है, जबकि Creta की लंबाई 4.3 मीटर है. बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Victoris, Grand Vitara, Kia Seltos, Tata Sierra, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और MG Astor जैसी एसयूवी से होगा.

AI वॉयस असिस्टेंट वाली पहली कार

Bayon की खासियतों में इसका जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट शामिल है. कंपनी का दावा है कि मोनोकॉक मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में यह फीचर देने वाली पहली गाड़ी है. इसके जरिए ग्राहक गाड़ी के कई फीचर्स को आवाज के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे. इसमें डिजिटल कॉकपिट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है.

CNG मॉडल भी होगा लॉन्च

इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6स्पीड मैनुअल और IVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है. कंपनी जनवरी 2027 में इसका CNG वेरिएंट भी लॉन्च करेगी. यह भारत में हुंडई की पहली CNG मिडसाइज एसयूवी होगी.

Creta है सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल

अक्टूबर में हुंडई ने कुल 62,799 पैसेंजर व्हीकल की बिक्री की, जो कंपनी की अब तक का सबसे अच्छा मंथली सेल रही है. इसमें सालाना आधार पर 17% की बढ़ोतरी हुई. कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Creta रही, जिसकी 17,955 यूनिट बिकीं. इसके बाद Venue की 13,017 और Exter की 8,509 यूनिट बिकीं. हुंडई को उम्मीद है कि 2027 में Creta और Bayon मिलकर सालाना 2.5 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा हासिल कर सकती हैं. इससे कंपनी को मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply