BusinessIndia

​रियल एस्टेट, जिम चेन से स्टार्टअप्स तक, बिजनेस के भी बड़े खिलाड़ी हैं MS Dhoni! खड़ा कर दिया इतना बड़ा कारोबार!

क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी और शानदार खेल से अलग पहचान बनाई है. अब धोनी ने IPL से भी रिटायरमेंट ले लिया है. अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सिर्फ मेंटर के तौर पर जुड़े रहेंगे. एक खिलाड़ी के तौर पर धोनी का करियर काफी सफल रहा है, लेकिन उनकी सफलता की कहानी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है. धोनी ने एंडोर्समेंट, स्टार्टअप में इन्वेस्टमेंट और अलगअलग कारोबार के जरिए बड़ा बिजनेस एम्पायर खड़ा किया है.

​रियल एस्टेट, जिम चेन से स्टार्टअप्स तक, बिजनेस के भी बड़े खिलाड़ी हैं MS Dhoni! खड़ा कर दिया इतना बड़ा कारोबार!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जाती है. खास बात यह है कि धोनी ने अपना पैसा सिर्फ क्रिकेट से जुड़े कारोबार में ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहन, ड्रोन, फिनटेक,रियल एस्टेट, जिम चेन और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर में भी लगाया है.

विज्ञापनों से भी होती है करोड़ों की कमाई

धोनी की लोकप्रियता क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी कम नहीं हुई है. यही वजह है कि कई बड़ी कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड का चेहरा बनाती हैं. विज्ञापन उनकी कमाई का एक बड़ा जरिया हैं. क्रॉल की 2025 की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी की ब्रांड वैल्यू 115.3 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,000 करोड़ रुपए के आसपास है. इससे पता चलता है कि क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद बाजार में उनकी लोकप्रियता और ब्रांड की ताकत बनी हुई है.

स्टार्टअप में भी लगाया पैसा

धोनी ने अपनी कमाई को सिर्फ क्रिकेट और विज्ञापनों तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने कई स्टार्टअप और नई कंपनियों में निवेश किया है. उनके निवेश का दायरा इलेक्ट्रिक वाहन, फिनटेक, ड्रोन टेक्नोलॉजी, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी, जिम चेन, रियर एस्टेट और फूड बिजनेस तक फैला हुआ है. उनके निवेश वाले स्टार्टअप में BluSmart, Khatabook, CARS24, Garuda Aerospace, Centricity, Rigi, EMotorad, Shaka Harry, 7Ink Brews, Tagda Raho और Run Adam. जैसे नाम शामिल हैं.

रांची में ऑर्गेनिक खेती का कारोबार

धोनी के कारोबार में सबसे ज्यादा चर्चा उनके रांची स्थित फार्महाउस की होती है. झारखंड के रांची के सांबो इलाके में स्थित इस फार्म की जमीन करीब 43 से 55 एकड़ बताई जाती है. यहां आम, अनानास, अमरूद, पपीता और स्ट्रॉबेरी जैसे फल उगाए जाते हैं. इसके अलावा टमाटर, मटर, ब्रोकली, कद्दू और दूसरी मौसमी सब्जियों की भी खेती होती है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फार्म में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाता है और खाद के लिए गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाता है. यहां पैदा होने वाले फल और सब्जियों की रांची के स्थानीय बाजारों में अच्छी मांग बताई जाती है.

कड़कनाथ मुर्गियों का पालन

धोनी ने खेती के साथ पोल्ट्री फार्मिंग यानी मुर्गी पालन में भी दिलचस्पी दिखाई है. उन्होंने मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की खास नस्ल कड़कनाथ मुर्गियों के पालन की योजना बनाई थी. अप्रैल 2022 में झाबुआ की एक सहकारी संस्था ने धोनी के रांची स्थित फार्महाउस के लिए 2,000 कड़कनाथ चूजे भेजे थे. कड़कनाथ मुर्गी अपने काले रंग और खास मांस के लिए जानी जाती है. इसे साल 2018 में जीआई टैग भी मिला था. इस नस्ल की खासियत और बाजार में इसकी मांग के कारण पोल्ट्री कारोबार में इसे एक खास विकल्प माना जाता है.

डेयरी फार्मिंग में भी दिलचस्पी

धोनी के फार्महाउस में सिर्फ फल और सब्जियां ही नहीं उगाई जातीं, बल्कि डेयरी का काम भी होता है. यहां साहीवाल, होल्सटीन फ्रिजियन और देसी नस्ल की गायें रखी गई थीं. साल 2021 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय धोनी के फार्महाउस में करीब 73 गायें थीं. फार्म के मैनेजर के हवाले से बताया गया था कि यहां से निकलने वाला दूध रांची के कई इलाकों में सप्लाई किया जाता था. हालांकि, 73 गायों का आंकड़ा उस समय की रिपोर्ट पर आधारित है और इसे मौजूदा संख्या नहीं माना जाना चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply