India

​24 साल की शेर की बादशाहत खत्म कर बाघ कैसे बना था भारत का राष्ट्रीय पशु?

गुजरात के गिर के जंगलों से निकली शेर की दहाड़ कभी पूरे देश की पहचान मानी जाती थी. यह भारत का राष्ट्रीय पशु था, लेकिन 1972 में एक बैठक हुई और ताज बाघ के सिर सज गया. यह सिर्फ राष्ट्रीय प्रतीक बदलने की कहानी नहीं थी, इसके पीछे बाघों को बचाने की जद्दोजहद थी. आजादी के बाद भारत अपने प्रतीक तय कर रहा था. आम तौर पर बताया जाता है कि 1948 में गुजरात नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी के अभियान के बाद एशियाटिक शेर को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिला.

​24 साल की शेर की बादशाहत खत्म कर बाघ कैसे बना था भारत का राष्ट्रीय पशु?

शेर पहले से अशोक स्तंभ पर भी था, इसलिए यह चुनाव स्वाभाविक लगा, लेकिन एक दिक्कत थी. गुजरात ही अकेला राज्य था जहां एशियाटिक शेर पाया जाता थ. जिस जानवर को पूरे देश का चेहरा बनना था, वह एक कोने तक सिमटा था.

बाघ पर फैसला क्यों?

बाघ देश के बड़े हिस्से में मौजूद था, पर उसकी संख्या तेजी से गिर रही थी. शिकार और घटते जंगलों ने उसे विलुप्ति की कगार पर पहुंचा दिया था. यही वो वजह थी जिसे आधार बनाया गया. पर्यावरण मंत्रालय ने संसद में बताया था कि शेर की जगह बाघ को राष्ट्रीय पशु 1972 में भारतीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में बनाया गया.

एशियाटिक शेर. फोटो: Pexels

सरकार ने बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के पीछे 3 कारण गिनाए. पहला, बाघ का दुनियाभर में महत्व और पूरे देश में उसकी मौजूदगी. दूसरा, पूरे देश में उसकी सख्त सुरक्षा की जरूरत है और तीसरा, बाघ का 16 राज्यों में पाया जाना, जबकि शेर केवल एक राज्य तक सीमित था.

18 नवंबर 1972: तारीख और चेहरे

उस समय वन्यजीव बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. कर्ण सिंह थे और उन्होंने शेर से बाघ की ओर इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई. फैसले पर विवाद भी हुआ. लोकसभा में सरकार ने बाघ के संरक्षण का हवाला देकर अपने निर्णय को सही बताया. हालांकि, आलोचकों का सवाल था कि क्या शेर को हटाना सही था, खासकर गुजरात में यह भावनात्मक मुद्दा बना.

बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के पीछे 3 कारण गिनाए गए. फोटो: Pexels

प्रोजेक्ट टाइगर: दर्जे के बाद काम

राष्ट्रीय पशु बनने के कुछ ही महीने बाद बाघ को बचाने की सबसे बड़ी मुहिम शुरू हुई. PIB के दस्तावेजों के अनुसार 1 अप्रैल 1973 को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से प्रोजेक्ट टाइगर औपचारिक रूप से शुरू हुआ और शुरुआती चरण में नौ टाइगर रिज़र्व शामिल थे, यानी राष्ट्रीय पशु का दर्जा सम्मान के साथसाथ संरक्षण का संकेत भी था.

इस मुहिम का असर दिखा. लोकसभा में सरकार के जवाब के मुताबिक देश में बाघों की संख्या 2006 के 1,411 से बढ़कर 2022 में 3,682 हो गई. आज भारत में दुनिया के जंगली बाघों का बड़ा हिस्सा रहता है. बाघों पर चली मुहिम के बाद भीशेर को पूरी तरह भुलाया नहीं गया. गिर के शेरों के संरक्षण के लिए अलग परियोजनाएं चल रही हैं, और समयसमय पर उसे फिर राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग उठती रही है. सरकार ने पहले साफ किया था कि बाघ अभी राष्ट्रीय पशु है और उसकी जगह शेर को लाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply