भारतीय सड़कों पर महिंद्रा की एसयूवी गाड़ियां तो छाई ही रहती हैं, लेकिन अब यह कंपनी अंतरराष्ट्रीय रेसिंग ट्रैक पर भी बड़ा कारनामा करने जा रही है. महिंद्रा रेसिंग ने आगामी 2027 फॉर्मूला ई सीजन के लिए अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक रेसिंग कार से पर्दा उठा दिया है. इस धांसू कार का नाम M13Electro रखा गया है. इस नई कार के साथ ही टीम ने मोटरस्पोर्ट्स की सबसे आधुनिक और पावरफुल ‘जेन4’ टेक्नोलॉजी में कदम रख दिया है. कंपनी ने एक शानदार डिजिटल कैंपेन के जरिए अपनी इस आकर्षक लाल रंग की रेसिंग कार की पहली झलक दुनिया के सामने पेश की है.

नए जेन4 नियमों के आधार पर तैयार
महिंद्रा की इस नई को फॉर्मूला ई के नए जेन4 नियमों के मुताबिक पूरी तरह से डिजाइन किया गया है. इसके इंजन सिस्टम , कुल पावर और हवा को चीरते हुए तेजी से आगे निकलने की कैपेसिटी यानी एयरोडायनामिक्स में बेहतरीन बदलाव किए गए हैं. इन तकनीकी बदलावों के बाद अब सभी रेसिंग टीमों को ट्रैक पर उतरने से पहले कार की सेटिंग्स, बैटरी की कंजम्पशन और रेस जीतने की रणनीति पर नए सिरे से काम करना होगा.
बिजली जैसी तेज रफ्तार
नई जेन4 कारों की वाकई हैरान करने वाली है. यह नई रेसिंग कार 804bhp तक की जबरदस्त पावर जनरेट करती है और ट्रैक पर इसकी टॉप स्पीड 335 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है.
सबसे खास बात यह है कि यह कार महज 1.8 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसके अलावा, इसमें ऑलव्हील ड्राइव और बेहद एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो इसे ट्रैक पर और भी खतरनाक बनाता है.
पर्यावरण का भी ख्याल
तगड़ी रफ्तार के साथसाथ इस कार को बनाते समय पर्यावरण की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है. फॉर्मूला ई ने इस जेन4 कार को दुनिया की सबसे टिकाऊ रेसिंग कार करार दिया है. इसके सभी पार्ट्स को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है और इसे तैयार करने में 20 फीसदी से ज्यादा रीसायकल किए गए सामान का उपयोग हुआ है.
पुराने और एक्सपीरियंस ड्राइवरों पर भरोसा
आने वाले 2027 सीजन के लिए महिंद्रा रेसिंग ने अपने पुराने और भरोसेमंद ड्राइवर्स को ही चुना है. निक डी व्रीस और एडोआर्डो मोर्टारा लगातार चौथे सीजन में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इन दोनों ड्राइवरों का अनुभव कार को बेहतर बनाने और टीम को जीत दिलाने में बेहद काम आएगा.
महिंद्रा रेसिंग के सीईओ और टीम प्रिंसिपल फ्रेडरिक बर्ट्रेंड का कहना है कि नए दौर को लेकर उनके इरादे बुलंद हैं, लेकिन इस नई कार की तकनीकी बारीकियों को पूरी तरह समझने में थोड़ा वक्त लगेगा. उन्होंने साफ किया कि रातोंरात चमत्कार नहीं होगा और कार की असली कैपेसिटी बाहर लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. आपको बता दें कि एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली महिंद्रा इकलौती भारतीय ऑटो कंपनी है.



