BusinessIndia

​टोल पर बीमा खत्म होने का मैसेज सिर्फ सूचना के लिए, नहीं लगेगा जुर्माना… SMS अलर्ट पर NHAI की सफाई

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वाहन मालिकों को मिल रहे मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल के SMS को लेकर स्थिति साफ कर दी है. प्राधिकरण ने कहा है कि ये मैसेज एक जनजागरूकता अभियान का हिस्सा हैं. इनका मकसद वाहन मालिकों को उनकी बीमा पॉलिसी की एक्सपायरी डेट याद दिलाना और समय पर बीमा रिन्यू कराने के लिए प्रोत्साहित करना है.

​टोल पर बीमा खत्म होने का मैसेज सिर्फ सूचना के लिए, नहीं लगेगा जुर्माना… SMS अलर्ट पर NHAI की सफाई

NHAI ने स्पष्ट किया है कि इन SMS का टोल प्लाजा पर चालान काटने या जुर्माना लगाने से कोई संबंध नहीं है. यानी अगर किसी वाहन मालिक को बीमा खत्म होने या रिन्यू कराने का मैसेज मिलता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि टोल प्लाजा पर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी. प्राधिकरण के मुताबिक, फिलहाल इस पहल की टेस्टिंग की जा रही है. चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों को ये मैसेज भेजे जा रहे हैं. यह पूरी तरह से जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने वाली पहल है.

वाहन मालिकों को अलर्ट करना है उद्देश्य

NHAI का कहना है कि इन मैसेज का उद्देश्य वाहन मालिकों को उनकी मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी की आखिरी तारीख से पहले अलर्ट करना है, ताकि वे समय पर पॉलिसी रिन्यू करा सकें. इससे वाहन का बीमा लगातार चालू रहेगा और बीमा खत्म होने के कारण होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा. प्राधिकरण ने बताया कि समय पर बीमा रिन्यू कराने से वाहन मालिक सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों का पालन कर सकेंगे. NHAI का मानना है कि इस तरह के जागरूकता अभियान से जिम्मेदार वाहन स्वामित्व को बढ़ावा मिलेगा और देश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply