सोने और चांदी की कीमतों के बाद अब रेड गोल्ड यानी कॉपर की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. खास बात तो ये है कि लंदन से लेकर भारत तक कॉपर की कीमतों में बीते एक महीने में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा चुकी है. रिपोर्ट है कि कॉपर की कीमतें इंटनेशनल मार्केट में 7 महीने के लोअर लेवल पर आ गई हैं. जिसका असर देश में ऐसी फ्रिज बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला है. जानकारों के अनुसार अगर कॉपर की कीमतों में इसी तरह की गिरावट जारी रही तो आने वाले दिनों में एयरकंडीशन और फ्रिज की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है. वैसे मौजूदा साल में इन कंपनियों ने 3 से 4 बार कीमतों में इजाफा कर दामों में 10 से 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. आइए इस मामले को विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं…

सात महीने के निचले स्तर पर पहुंचा तांबा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबे की कीमतों में 19 नवंबर 2026 को बड़ी गिरावट दर्ज की गई. लंदन मेटल एक्सचेंज पर तीन महीने के कॉपर फ्यूचर का भाव एक दिन में करीब 4.6% गिरकर 12,471 डॉलर प्रति टन पर आ गया. कारोबार के दौरान कीमतें इससे भी नीचे गईं. अगर बात एक महीने की करें तो कॉपर के दाम में 13 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. वहीं, भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर नवंबर डिलीवरी वाले कॉपर फ्यूचर में भी गिरावट देखने को मिली. गुरुवार को इसका भाव 1.60% टूटकर 1,192 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ. नवंबर महीने में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर तांबे की कीमतों में करीब 15% की गिरावट आ चुकी है.
आखिर क्यों टूट रहे हैं तांबे के दाम?
तांबे की कीमतों में गिरावट के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय वजहें हैं. इनमें सबसे प्रमुख तीन कारण हैं.
- चीन से कमजोर मांग की आशंका: चीन दुनिया में तांबे के बड़े उपभोक्ताओं में शामिल है. वहां औद्योगिक गतिविधियों और प्रॉपर्टी सेक्टर की सुस्ती को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं. इससे आने वाले समय में तांबे की मांग कमजोर रहने की आशंका है. मांग घटने की संभावना का असर कीमतों पर पड़ रहा है.
- अमेरिकी डॉलर की मजबूती: अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने से डॉलर में कारोबार करने वाली कमोडिटी दूसरे देशों के खरीदारों के लिए महंगी हो जाती हैं. इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की आशंका ने भी मेटल बाजार पर दबाव बनाया है.
- AI सेक्टर में निवेश को लेकर चिंता: पिछले कुछ समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , डेटा सेंटर और बिजली से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश की उम्मीद के कारण तांबे की मांग बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा था. लेकिन अब AI सेक्टर में निवेश की रफ्तार और उसकी स्थिरता को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इससे तांबे की कीमतों में तेजी का अनुमान कमजोर हुआ है.
AC और फ्रिज बनाने में कितना इस्तेमाल होता है कॉपर?
तांबा सिर्फ सोनेचांदी की तरह निवेश के लिए इस्तेमाल होने वाली धातु नहीं है, बल्कि इसका औद्योगिक महत्व भी काफी ज्यादा है. खासतौर पर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण में इसकी अहम भूमिका होती है.
- AC: एयर कंडीशनर के कंप्रेसर, मोटर, वायरिंग और कॉइल में तांबे का इस्तेमाल होता है.
- फ्रिज: कंप्रेसर, मोटर और इलेक्ट्रिकल सर्किट में कॉपर काम आता है.
- वॉशिंग मशीन: मोटर और वायरिंग में इसका इस्तेमाल होता है.
- अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: बिजली से चलने वाले कई उपकरणों में तांबे की जरूरत होती है.
SBI Securities के मुताबिक, AC और HVAC से जुड़े उत्पादों की कुल मैन्युफैक्चरिंग लागत में कॉपर की हिस्सेदारी करीब 1025% तक हो सकती है. इसके अलावा स्टील और एल्युमीनियम भी लागत के बड़े हिस्से में शामिल हैं.
क्या अब सस्ते हो जाएंगे AC और फ्रिज?
तांबे की कीमतों में गिरावट से AC और फ्रिज बनाने वाली कंपनियों को निश्चित तौर पर राहत मिल सकती है. इसकी वजह यह है कि कॉपर सस्ता होने से कंपनियों की उत्पादन लागत कम हो सकती है. इससे उनके प्रॉफिट मार्जिन में सुधार की संभावना है. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि बाजार में AC और फ्रिज की कीमतें तुरंत कम हो जाएंगी. इसके पीछे कई कारण हैं. कंपनियों के पास पहले से खरीदे गए महंगे कच्चे माल का स्टॉक हो सकता है. मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में कॉपर के अलावा स्टील, एल्युमीनियम और दूसरे कंपोनेंट की भी हिस्सेदारी होती है. कंपनियां लागत घटने का फायदा ग्राहकों को देने के बजाय अपना मुनाफा बढ़ाने में इस्तेमाल कर सकती हैं. बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने पर कंपनियां कीमतों में कटौती या ज्यादा डिस्काउंट दे सकती हैं. इसलिए ग्राहकों को AC और फ्रिज की कीमतों में राहत मिलने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है.
कॉपर की गिरावट से AC कंपनियों के शेयरों में उछाल
तांबे की कीमतों में गिरावट का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला. 18 नवंबर को AC और कूलिंग प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई. वोल्टास के शेयर 9 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं ब्लू स्टार के शेयर में 8.94% की बढ़ोतरी देखने को मिली. पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयरों में 7.03% फीसदी का इजाफा देखने को मिला. इसके अलावा Amber Enterprises के शेयरों में 7.61% की तेजी देखने को मिली. अन्य कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों के शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली. निवेशकों को उम्मीद है कि कच्चे माल की कीमतें घटने से कंपनियों के मार्जिन में सुधार हो सकता है.
आम आदमी के लिए क्या है इसका मतलब?
कुल मिलाकर, तांबे की कीमतों में गिरावट AC और फ्रिज बनाने वाली कंपनियों के लिए अच्छी खबर है. इससे उनकी उत्पादन लागत घट सकती है और मुनाफा बढ़ सकता है. लेकिन ग्राहकों को इसका सीधा फायदा कब मिलेगा, यह कंपनियों की खरीद लागत, पुराने स्टॉक और बाजार की प्रतिस्पर्धा पर निर्भर करेगा.अगर कॉपर की कीमतें लंबे समय तक निचले स्तर पर बनी रहती हैं, तो आने वाले महीनों में AC और फ्रिज खरीदने वालों को बेहतर ऑफर, डिस्काउंट या कीमतों में राहत देखने को मिल सकती है. हालांकि, फिलहाल बड़े पैमाने पर कीमतें घटने की गारंटी नहीं है.
2026 में कबकब बढ़े AC और फ्रिज के दाम?
- जनवरी के अंत से फरवरी 2026: साल की पहली बड़ी कीमत बढ़ोतरी इसी दौरान हुई. AC और फ्रिज समेत कई घरेलू उपकरण महंगे हुए. इसकी वजह कच्चे माल की बढ़ती लागत, रुपये में कमजोरी और AC के नए स्टार रेटिंग नियम थे. LG ने जनवरी में AC की कीमतें करीब 79% बढ़ाईं.
- मार्च से अप्रैल 2026: दूसरी बड़ी बढ़ोतरी के दौरान AC की कीमतों में करीब 515% तक इजाफा हुआ. LG और Hitachi ने मार्च तिमाही में AC की कीमतें 57% बढ़ाईं. Daikin ने अप्रैल से 712% तक बढ़ोतरी लागू की. Godrej ने अप्रैल से अपने विभिन्न उत्पादों की कीमतें 610% बढ़ाने की योजना बनाई थी.
- जून 2026: कुछ कंपनियों ने बढ़ती लागत का बोझ ग्राहकों पर डालने के लिए फिर कीमतें बढ़ाईं. Voltas ने मार्च और अप्रैल में दो चरणों में बढ़ोतरी के बाद जून में भी एक और कीमत बढ़ोतरी लागू की.कंपनी के मुताबिक, मार्च और अप्रैल की बढ़ोतरी उत्पाद के आधार पर 1015% तक थी.
- अक्टूबर 2026: त्योहारी सीजन से ठीक पहले कंपनियों ने फिर कीमतें बढ़ाईं. 1 अक्टूबर से AC की कीमतों में 58% और कुछ कंपनियों के फ्रिज, वॉशिंग मशीन जैसे उत्पादों में 34% तक बढ़ोतरी की गई. LG, Voltas, Daikin, Godrej और अन्य कंपनियों ने अलगअलग श्रेणियों में कीमतें बढ़ाईं.
किन कंपनियों ने कितनी कीमतें बढ़ाईं?
| कंपनी | 2026 में कीमतों में बढ़ोतरी |
| एलजी | जनवरी में 79%, अक्टूबर में 57% |
| डायकिन | अप्रैल में 712%, अक्टूबर में 610% |
| वोल्टास | साल में 515% की बढ़ोतरी की योजना; अलगअलग चरणों में संशोधन |
| ब्लू स्टार | फरवरी में 810%, अक्टूबर में 58% तक |
| हायर | मार्च में 58% |
| गोदरेज | अप्रैल में 610% की योजना |
आखिर क्यों बारबार महंगे हुए AC और फ्रिज?
- कॉपर की कीमतें: AC के कंप्रेसर, मोटर और कॉइल में तांबे का इस्तेमाल होता है.
- एल्युमीनियम महंगा होना: मोटर और दूसरे कंपोनेंट बनाने की लागत बढ़ी.
- प्लास्टिक की कीमतें: फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे उत्पादों में प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है.
- रुपये में कमजोरी: आयातित कंपोनेंट महंगे हुए.
- नए स्टार रेटिंग नियम: 1 जनवरी 2026 से लागू BEE के संशोधित मानकों के कारण AC के डिजाइन और उत्पादन लागत पर असर पड़ा.
क्या आगे भी गिर सकते हैं कॉपर के दाम?
तांबे की कीमतों में आगे की चाल काफी हद तक चीन की मांग, अमेरिकी डॉलर, ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक गतिविधियों पर निर्भर करेगी. हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि लंबी अवधि में तांबे की मांग को लेकर तस्वीर पूरी तरह कमजोर नहीं है. इलेक्ट्रिक व्हीकल, रिन्यूएबल एनर्जी, बिजली के ग्रिड और डेटा सेंटर के विस्तार में तांबे की बड़ी जरूरत होती है. यानी फिलहाल कीमतों पर दबाव है, लेकिन भविष्य में मांग बढ़ने पर इसमें दोबारा तेजी भी आ सकती है.



