CrimeIndia

​‘शराबी पति कमाता नहीं है…’, 20 दिन की नवजात को लेकर नर्सिंग होम पहुंची 5 बच्चों की मां, बोली- किसी को सौंप दूंगी

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से गरीबी और मजबूरी की एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई है. यहां शराबी व बेरोजगार पति और पहले से मौजूद चार बच्चों के भरणपोषण से परेशान एक मां अपनी 20 दिन की नवजात बच्ची को किसी दूसरे परिवार को सौंपने के लिए नर्सिंग होम पहुंच गई. मामला जवां कस्बे के सुमेरा झाल स्थित आदिल नर्सिंग होम का है. बच्ची को सौंपने की बात पर डॉक्टर को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. फिलहाल, पुलिस दोनों महिलाओं और बच्ची को थाने लाकर जांच कर रही है और बच्ची की सुरक्षा के लिए बाल कल्याण समिति को पत्र लिखने की तैयारी कर रही है.

​‘शराबी पति कमाता नहीं है…’, 20 दिन की नवजात को लेकर नर्सिंग होम पहुंची 5 बच्चों की मां, बोली- किसी को सौंप दूंगी

पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान शहर के जाकिर नगर क्षेत्र निवासी सोनी के रूप में हुई है. उसके पहले से दो बेटे और दो बेटियां हैं, जबकि 20 दिन पहले पांचवीं संतान के रूप में एक बेटी का जन्म हुआ था. महिला का पति कोई कामधंधा नहीं करता और अक्सर शराब के नशे में रहता है, जिससे परिवार गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. उसने कहा मेरा पति शराबी है. न कमाता है न जिम्मेदारी उठाता है परिवार की. पांचवें बच्चे के जन्म के बाद पालनपोषण मुश्किल लगने पर किसी ने उसे सलाह दी कि बच्ची को किसी ऐसे परिवार को दे दे जो उसकी अच्छी परवरिश कर सके.

इसी सिलसिले में बुधवार को नर्सिंग होम के डॉक्टर से फोन पर बात हुई थी और गुरुवार को सोनी अपनी पड़ोसन रेशमा के साथ बच्ची को लेकर सुमेरा झाल स्थित आदिल नर्सिंग होम पहुंच गई.

डॉक्टर को हुआ संदेह तो बुलाई पुलिस, बेचने की आशंका पर हुई पूछताछ

उस समय नर्सिंग होम के डॉक्टर रफीक वहां मौजूद नहीं थे. महिलाओं द्वारा बच्ची को किसी को सौंपने की बात कहने पर डॉक्टर को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को खबर दे दी. गुरुवार शाम पुलिस दोनों महिलाओं को बच्ची समेत थाने ले आई. शुरुआत में बच्ची को बेचने की आशंका जताई गई, लेकिन पूछताछ में सोनी ने स्पष्ट किया कि उसका इरादा बच्ची को बेचने का नहीं था, बल्कि आर्थिक तंगी के कारण वह उसे किसी अच्छे परिवार को सौंपना चाहती थी ताकि उसकी परवरिश हो सके.

सीओ ने की पूछताछ, बाल कल्याण समिति की निगरानी में रहेगी बच्ची

जांच में बच्ची की मां के रूप में सोनी की पहचान की पुष्टि होने के बाद सीओ तृतीय सर्वम सिंह भी जवां पहुंचे और महिलाओं से पूछताछ की. सीओ ने बताया कि सोनी के पति की तलाश कराई जा रही है, हालांकि उसके पास मोबाइल फोन नहीं है. पति को बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली जाएगी और महिलाओं से लिखित माफीनामा लेने की बात भी कही गई है. पुलिस के अनुसार, जिला बाल कल्याण समिति को पत्र लिखा जाएगा ताकि बच्ची के लालनपालन और सुरक्षा की उचित निगरानी सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में उसे किसी को देने या बेचने जैसी स्थिति न बने.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply