India

​इंतजार खत्म! भारत में ₹25.40 लाख की कीमत पर लॉन्च हुई BMW की यह बाइक, डिलीवरी भी शुरू

भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल BMW R 12 G/S को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 25.40 लाख रुपए रखी है. यह बाइक भारत में पूरी तरह से तैयार यूनिट में आएगी. वहीं कंपनी सिर्फ इसका Pro वेरिएंट ही बेचेगी.इस नई बाइक का डिजाइन 1980 में प्रोडक्शन में आई BMW R 80 G/S से इंस्पायर है. इसमें क्लासिक बॉक्सर इंजन और शाफ्ट ड्राइव के साथसाथ ऑफरोडिंग के लिए खास तौर पर तैयार किया गया चेसिस, लंबा सस्पेंशन ट्रैवल और मजबूत क्रॉसस्पोक पहियों का शानदार मेल देखने को मिलता है.

​इंतजार खत्म! भारत में ₹25.40 लाख की कीमत पर लॉन्च हुई BMW की यह बाइक, डिलीवरी भी शुरू

दमदार बॉक्सर इंजन और हार्डवेयर

पावर की बात करें तो इस बाइक में 1,170 cc का एयर/ऑयलकूल्ड बॉक्सर इंजन लगा है, जो 7,000 rpm पर 109 hp की पावर और 6,500 rpm पर 115 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. 101 mm बोर और 73 mm स्ट्रोक वाले इस के साथ बाईं तरफ एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है, जिसमें ऊपर की ओर उठा हुआ रियर साइलेंसर लगा है.

बाइक को ट्यूबलर स्टील स्पेसफ्रेम पर बनाया गया है, जिसके साथ बोल्टऑन रियर फ्रेम जुड़ा है. आगे की तरफ 21इंच का पहिया स्टैंडर्ड मिलता है, जबकि एंड्यूरो पैकेज के तहत पीछे 18इंच का पहिया जोड़ा गया है. दोनों ही पहिए क्रॉसस्पोक डिजाइन के हैं, जो खराब रास्तों पर बेहतरीन पकड़ देते हैं. सस्पेंशन का जिम्मा आगे की तरफ 210 mm ट्रैवल वाले पूरी तरह एडजस्टेबल 45 mm अपसाइडडाउन टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे 200 mm ट्रैवल वाले पैरालीवर स्विंगआर्म पर है.

खास एंड्यूरो पैकेज और फीचर्स

बाइक के साथ स्टैंडर्ड तौर पर आने वाले एंड्यूरो पैकेज में आठ अतिरिक्त एक्सेसरीज शामिल हैं. इनमें ऑफरोड टायर्स, खास एंड्यूरो फुटरेस्ट, इंजन गार्ड और हैंडलबार राइजर के साथसाथ 20 mm का हैंडलबार राइजर दिया गया है. इसके अलावा में Xआकार के लाइटिंग एलिमेंट्स वाला LED हेडलैंप, बीच में लगा गोल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12V पावर सॉकेट और पीछे के फ्रेम पर सामान बांधने के लिए दो स्टील लैशिंग पॉइंट्स भी मिलते हैं.

राइडिंग मोड्स और एडवांस सेफ्टी

बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें रेन , रोड और एंड्यूरो राइडिंग मोड्स स्टैंडर्ड हैं, जबकि एंड्यूरो पैकेज में एक अतिरिक्त Enduro Pro मोड भी मिलता है. सेफ्टी के लिहाज से डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल और इंजन ड्रैग टॉर्क कंट्रोल दिया गया है. ऑफरोडिंग के दौरान पिछले पहिये पर ज्यादा कंट्रोल पाने के लिए राइडर DTC को बंद भी कर सकते हैं.

ब्रेकिंग के लिए आगे ट्विन 310 mm डिस्क और पीछे 265 mm डिस्क ब्रेक लगे हैं. साथ ही BMW Motorrad ABS Pro भी मिलता है, जो मोड़ पर बाइक झुकने के दौरान भी सुरक्षित ब्रेकिंग सुनिश्चित करता है. इसके कम्फर्ट पैकेज में बिना क्लच दबाए गियर बदलने के लिए शिफ्ट असिस्टेंट प्रो, अडेप्टिव हेडलाइट, हिल स्टार्ट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और हीटेड ग्रिप्स जैसी प्रीमियम फीचर्स दी गई हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply