BollywoodIndia

​चोर, भिखारी… Bigg Boss 20 में राशन चोरी पर भिड़े Love Gill और Yung DSA

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट लव गिल और यंग डीएसए के बीच इन दिनों 36 का आंकड़ा साफ दिखाई दे रहा है। शो के शुरुआती दिनों में दोनों बेहद अच्छे दोस्त थे और हर पल साथ नजर आते थे, लेकिन जब से यंग ने लव पर स्काउट का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, तब से दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे हैं। अब शो में एक बार फिर राशन चोरी के मुद्दे पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है, जिसमें यंग डीएसए और लव गिल के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली। इस बहस के दौरान यंग ने गुस्से में लव को ‘चोर’ और ‘भिखारी’ तक कह दिया।

​चोर, भिखारी… Bigg Boss 20 में राशन चोरी पर भिड़े Love Gill और Yung DSA

आटाचावल की चोरी से शुरू हुआ घर में हंगामा

‘बिग बॉस 20’ का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव और यंग डीएसए एकदूसरे से बुरी तरह भिड़ते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि घर के अंदर आटा और चावल चोरी होने को लेकर हंगामा मचा हुआ है, और यह चोरी लव ने गुल्लू के साथ मिलकर की है। इस बात पर स्काउट गुल्लू पर जोरजोर से चिल्लाते हैं, जिस पर गुल्लू भी पलटकर जवाब देते हैं। वहीं, अरिश्फा इन हरकतों को बेहद घटिया बताती हैं। इस पर गुल्लू साफ कह देते हैं कि उन्होंने घर का 50 प्रतिशत राशन चुरा लिया है और अब वह इसे आखिरी हफ्ते में ही वापस देंगे।

अंडा चोरी के आरोप पर यंग डीएसए ने मारा ताना

इसी तीखी बहस के बीच यंग डीएसए और लव गिल आमनेसामने आ जाते हैं। अरिश्फा लव पर अंडा चुराने का आरोप लगाती हैं, जिस पर लव सफाई देते हुए कहती हैं कि वह अंडे नहीं खाती हैं। उनकी इस बात पर यंग डीएसए तुरंत ताना मारते हुए कह देते हैं, “ये अंडे नहीं, धक्के खाती हैं।” यंग का यह कमेंट सुनते ही लव गिल का पारा चढ़ जाता है और वह जोरजोर से चिल्लाने लगती हैं।

दोनों ने एकदूसरे को दिए टैग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गुस्से से भरी लव गिल यंग डीएसए को ‘नेवला’ कहकर बुलाती हैं, तो जवाब में यंग भी उन्हें ‘चोर’ और ‘भिखारी’ का टैग दे देते हैं। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक चलती रहती है, लेकिन घर का कोई भी सदस्य उन्हें रोकने नहीं आता। स्काउट भी वहीं आसपास मौजूद रहते हैं, पर वह भी बीचबचाव नहीं करते। अब सोशल मीडिया पर लव और यंग की इस लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लव के फैंस यंग को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि इस हफ्ते उदिति घर की कैप्टन बनी हैं और उन्हीं को सबके बीच राशन बांटना था, लेकिन उससे पहले ही राशन चोरी होने से घर में हंगामा मच गया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply