India

​Hero Splendor Plus खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, कंपनी ने बढ़ाई कीमत; देखें नई प्राइस लिस्ट

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Splendor Plus के सभी मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं. इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर Special Editions वेरिएंट पर पड़ा है, जिसकी कीमत में 3,086 रुपये का इजाफा हुआ है. कीमत बढ़ने के साथ इस वेरिएंट को नया नाम और नए कलर भी मिले हैं, हालांकि इंजन या मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस अपडेट के बाद अब ग्राहकों को अलगअलग वेरिएंट्स में कई नए फीचर्स और कलर के ऑप्शन मिल सकेंगे.

​Hero Splendor Plus खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, कंपनी ने बढ़ाई कीमत; देखें नई प्राइस लिस्ट

कीमतों में क्याक्या बदलाव हुए?

फिलहाल चार मुख्य वेरिएंट्स Splendor Plus, Splendor Plus Flex, Splendor Plus XTEC और Splendor Plus XTEC 2.0 में बेची जा रही है. इसके बेस Drum वेरिएंट के दाम 1,135 रुपये बढ़कर 77,777 रुपये से 78,912 रुपये हो गए हैं. इतनी ही बढ़ोतरी i3S वेरिएंट में भी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 78,910 रुपये से बढ़कर 80,045 रुपये पर पहुंच गई है.

सबसे बड़ा उछाल स्पेशल एडिशन वेरिएंट में आया है, जिसे पहले ब्लैक और Accent के नाम से जाना जाता था. इसके दाम 3,086 रुपये बढ़े हैं और अब यह 78,580 रुपये की जगह 81,666 रुपये में मिलेगी. वहीं, 125 मिलियन एडिशन भी 1,135 रुपये महंगा होकर 80,531 रुपये से 81,666 रुपये का हो गया है.

स्पेशल एडिशन में जुड़े नए कलर

कीमत में बदलाव के साथ कंपनी ने Special Editions वेरिएंट में तीन नए कलर मैट ग्रे, मैट वर्नियर ग्रे और कैंडी ब्लेज़िंग रेड शामिल किए हैं. बाकी वेरिएंट्स पहले की तरह ही अपने पुराने कलर में मिलते रहेंगे.

ब्रेकिंग की बात करें तो सभी नॉनXTEC मॉडल्स में आगे की तरफ ड्रम ब्रेक ही दिया गया है. अगर कोई खरीदार बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल चाहता है, तो उसे XTEC वेरिएंट लेना होगा, क्योंकि पूरी रेंज में सिर्फ इसी मॉडल में फ्रंट डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है.

XTEC और XTEC 2.0 की नई कीमत

के ड्रम ब्रेक मॉडल की कीमत अब 82,418 रुपये और फ्रंट डिस्क ब्रेक मॉडल की कीमत 85,461 रुपये तय की गई है. इसमें एनालॉगडिजिटल मीटर के साथ ब्लूटूथ कॉलSMS अलर्ट और रियलटाइम माइलेज दिखाने वाले फीचर्स मिलते हैं. दूसरी ओर, XTEC से ऊपर रखे जाने के बावजूद XTEC 2.0 सिर्फ ड्रम ब्रेक के साथ आता है और इसकी कीमत 84,549 रुपये है. इसमें हैलोजन की जगह LED हेडलैंप और इंडिकेटर्स में हैजर्डलाइट का फीचर जोड़ा गया है.

Flex वेरिएंट भी हुआ महंगा

इथेनॉल से चलने वाले Splendor Plus Flex के दाम भी 1,332 रुपये बढ़ाए गए हैं. यह बाइक 82,710 रुपये में लॉन्च हुई थी, लेकिन अब इसकी कीमत 84,042 रुपये हो गई है. हालांकि, कंपनी की HF Deluxe Flex अभी भी अपनी पुरानी लॉन्च कीमत 72,792 रुपये में ही बिक रही है.

ये Flex वेरिएंट E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल मिश्रण पर चल सकते हैं. E85 ईंधन पर चलने पर Splendor Plus Flex 8.6hp की पावर और 8.3Nm का टॉर्क देती है, जबकि E20 पर यह 8.02hp और 8.05Nm की पावर जनरेट करती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply