India

​प्लेट होगी झट से साफ…बच्चों को हरी सब्जियां खिलाने के 5 तरीके

बच्चों के लिए सब्जी से कलरफुल चीला बना सकते हैं. जैसे पालक की प्यूरी और चुकंदर की प्यूरी को आप बेसन, सूजी में मिलाकर बेटर बना लें और इससे चीले बनाएं. इसके अंदर आप टमाटर, प्याज, धनिया, पनीर समेत कुछ सब्जियों की फिलिंग भरें. इस तरह से भरपूर पोषक तत्व मिलेंगे.

​प्लेट होगी झट से साफ…बच्चों को हरी सब्जियां खिलाने के 5 तरीके

बच्चों की डाइट में सब्जियों को शामिल करना है तो आप सैंडविच बनाकर दे सकते हैं. इसे वो शौक से खाएंगे. मल्टीग्रेन ब्रेड का यूज करें. इसमें अलगअलग तरह की सब्जियां रखें और हंग कर्ड की लेयर लगाएं. ये स्वादिष्ट भी रहेगा और हेल्दी भी रहता है.

मोमोज और डम्पलिंग बच्चों से लेकर बड़ों तक के फेवरेट होते हैं. हरी सब्जियों की प्यूरी बनाकर आप आटे में मिलाकर गूंथ लें. फिलिंग में भी आप बारीक कटी सब्जियां, पनीर, सोयाबीन डालें. इससे टेस्टी और हेल्दी डम्पलिंग बनकर तैयार होंगी.

वेज रैप भी एक बेहतरीन तरीका है बच्चों को हरी और अलगअलग मौसमी सब्जियां खिलाने का, लेकिन इसमें मार्केट की मोयनीज का इस्तेमाल करने से बचें. इसकी जगह आप पनीर, काजू, हंग कर्ड थोड़ा सा नमक, लहसुन की कलियां डालकर अच्छे से चिकना करके ब्लेंड कर लें. इसे आप रैप की रोटी पर लगाएं. काली मिर्च का पाउडर छिड़कें और ऊपर से सारी सब्जियां डालकर रैप कर दें.

बच्चों को अलगअलग तरह की सब्जियां खिलाने के एक बेस्ट तरीका ये भी है कि आप खाने को अच्छी तरह से गार्निश करें जो देखने में अच्छा लगे. प्लेट को भी थोड़ा डेकोरेट करें. जब खाना अट्रैक्टिव दिखाई देगा तो बच्चा उसे खुश होकर खाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply