India

​W W W W W प्रिंस यादव और हर्षित राणा के तूफ़ान में उड़ी नेपाल, सिर्फ 26 रनों पर आलआउट हुई पूरी टीम, 306 रनों से जीता भारत

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा की कप्तानी में दोहा कतर में राइजनिंग स्टार एशिया कप 2026 खेल रहे हैं. आज भारतीय टीम का सामना नेपाल की टीम से है. भारतीय टीम की कमान जहां तिलक वर्मा के हाथो में है, वहीं संदीप लामिछाने के हाथो में नेपाल टीम की कमान मौजूद है.

​W W W W W प्रिंस यादव और हर्षित राणा के तूफ़ान में उड़ी नेपाल, सिर्फ 26 रनों पर आलआउट हुई पूरी टीम, 306 रनों से जीता भारत

नेपाल की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, भारत ने खराब शुरुआत की, लेकिन कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर कुमार कुशाग्रा के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 332 रन बनाए. भारतीय टीम ने नेपाल को 333 रनों का लक्ष्य दिया है.

कुमार कुशाग्रा और तिलक वर्मा के अलावा Team India के  बल्लेबाजों ने किया निराश

भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की, लेकिन अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने, वहीं आयुष बदोनी भी कुछ खास नही कर सके और सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं वैभव सूर्यवंशी भी इसके कुछ देर बाद ही 26 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद कुमार कुशाग्रा और तिलक वर्मा ने भारतीय पारी को संभाला. इन दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़ा और भारत को 300 रनों के पार पहुंचने में मदद की, अंत में भारत के लिए सूर्यांश शेडगे ने 36 रनों की नाबाद पारी खेली. भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 332 रन बनाए और नेपाल को 333 रनों का लक्ष्य दिया.

हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने 11 ओवरो में खत्म किया मैच

नेपाल की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो सिर्फ 11.3 ओवरों में ही पूरी टीम आलआउट हो गई. नेपाल की पूरी टीम सिर्फ 26 रनों पर आलआउट हो गई. नेपाल के 5 बल्लेबाजों अपना खाता तक नही खोल सके, नेपाल के लिए पवन श्राफ और राशिद खान ने 66 रन बनाए, वहीं प्रतिश ने 4 रन तो नंदन यादव और ललित राजबंशी ने 22 रन बनाए, वहीं दीपक के बल्ले से 1 रन निकले.

भारत के लिए प्रिंस यादव ने 5 ओवरों में सिर्फ 6 रन देकर 5 विकेट झटके, वहीं हर्षित राणा ने 6 ओवरों में 14 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया, जबकि शाहबाज अहमद को 1 विकेट मिला.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply