Sheetala Saptami 2026 Date, Time, Puja Samagri, Katha, Kahani Live Updates: शीतला सप्तमी का पावन पर्व हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है और इस साल ये तिथि 10 मार्च 2026 को पड़ रही है। यहां आप जानेंगे शीतला सप्तमी की पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, कथा समेत सबकुछ।

Sheetala Saptami 2026 Date, Time, Puja Samagri, Katha, Kahani Live Updates: शीतला सप्तमी का त्योहार इस साल 10 मार्च 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा। इसे बसोड़ा पूजा (Basoda Puja) के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और माता की विधि विधान पूजा करके उन्हें बासी भोजन का भोग लगाते हैं। लेकिन वहीं कई लोग शीतला अष्टमी के दिन ये काम करते हैं। जो लोग शीतला अष्टमी पूजते हैं वो शीतला सप्तमी के दिन भोग का भोजन तैयार करते हैं और जो लोग शीतला सप्तमी पूजते हैं वो उस दिन चढ़ाया जाने वाला भोग षष्ठी तिथि को ही तैयार कर लेते हैं। इस साल शीतला सप्तमी का भोग आज यानी 9 मार्च 2026 को तैयार किया जाएगा।



