India

​SUV, हैचबैक या सेडान: भारतीय खरीदार किस गाड़ी को दे रहे हैं सबसे ज्यादा तवज्जो?

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अगर कोई पूछे कि एसयूवी, हैचबैक और सेडान में से लोगों की पहली पसंद कौनसी है, तो एक लाइन में जवाब देना जरा मुश्किल है. इसकी वजह यह है कि हमारे देश में हर तरह की गाड़ी की अपनी जरूरत और अपना बाजार है, इसीलिए सड़कों पर हर सेगमेंट की कारें आसानी से दिख जाती हैं.फिर भी, आज हम आपको इस खबर के माध्यम से आपको बताएंगे इन तीनों कैटेगरी में किन कारों की बिक्री का पलड़ा भारी है.

​SUV, हैचबैक या सेडान: भारतीय खरीदार किस गाड़ी को दे रहे हैं सबसे ज्यादा तवज्जो?

मार्केट की असली बादशाह है SUV

देखा जाए तो भारत के पैसेंजर व्हीकल बाजार में और यूटिलिटी गाड़ियों का सिक्का सबसे ज्यादा चल रहा है. सड़कों पर दमदार अंदाज, अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस और परिवार के लिए आरामदायक जगह के कारण अब पहली बार कार लेने वाले भी छोटी हैचबैक के बजाय कॉम्पैक्ट एसयूवी की तरफ झुक रहे हैं. इसी वजह से ब्रेजा, नेक्सन, पंच, फ्रॉन्क्स, क्रेटा, सेल्टोस और स्कॉर्पियो जैसे मॉडल्स की बिक्री हर महीने शानदार बनी हुई है.

बजट और माइलेज में हैचबैक है मजबूत

एसयूवी की रफ्तार भले ही तेज हो, लेकिन की पकड़ बाजार में अभी भी कायम है. शहर के ट्रैफिक में आसान ड्राइविंग, तंग जगहों पर झटपट पार्किंग, कम बजट और बढ़िया माइलेज की तलाश करने वालों के लिए हैचबैक आज भी एक समझदारी भरा विकल्प है.

वैगनआर, बलेनो और स्विफ्ट जैसी कारें आज भी हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में अच्छी जगह बनाए रखती हैं. हालांकि, शुरुआती बजट वाली छोटी कारों की हिस्सेदारी पहले के मुकाबले काफी कम हुई है.

चुनिंदा मॉडल्स तक सिमटी रफ्तार

एक दौर में भारतीय मिडिल क्लास की पसंद मानी जाने वाली सेडान कारों की कुल हिस्सेदारी एसयूवी के आगे अब काफी सिमट गई है. इसके बावजूद कॉम्पैक्ट सेडान में मारुति डिजायर अच्छी संख्या में बिकती है. वहीं, मिडसाइज सेडान में फॉक्सवैगन वर्टस, स्कोडा स्लाविया, हुंडई वरना और होंडा सिटी जैसे कुछ खास मॉडल्स उन लोगों को भाते हैं, जिन्हें बेहतर लुक, आरामदायक केबिन और हाईवे पर स्मूथ सफर चाहिए.

क्या है असली वजह?

इस पूरे बदलाव के पीछे कई कारण हैं. लोगों की आमदनी में इजाफा, आसान लोन और फाइनेंस सुविधाएं, टूटीफूटी सड़कों के लिए ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस की जरूरत और बड़ी गाड़ी का रुतबा इन सबने मिलकर एसयूवी को सबसे आगे ला खड़ा किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply