India

​आपकी कार या बाइक भी PUC टेस्ट में हो गई फेल? जानिए कहां हो रही गलती और कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट

अगर आपके पास कार या बाइक है, तो उसका PUC सर्टिफिकेट होना जरूरी है. यह सर्टिफिकेट बताता है कि आपकी गाड़ी से निकलने वाला धुआं सरकार की तय सीमा के अंदर है या नहीं. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के गाड़ी चलाने पर भारी जुर्माना लग सकता है. कुछ मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड होने या गाड़ी जब्त होने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है.

​आपकी कार या बाइक भी PUC टेस्ट में हो गई फेल? जानिए कहां हो रही गलती और कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट

कई बार पुराना इंजन, समय पर सर्विसिंग न कराना या खराब क्वालिटी का पेट्रोलडीजल भरवाने की वजह से गाड़ी PUC टेस्ट में फेल हो जाती है. इसका मतलब है कि आपकी गाड़ी जरूरत से ज्यादा हानिकारक गैसें छोड़ रही है. अगर आपकी गाड़ी भी टेस्ट में फेल हो गई है, तो परेशान होने के बजाय इन 5 बातों पर ध्यान दें.

सबसे पहले PUC टेस्ट की रिपोर्ट देखें

अगर आपकी गाड़ी में फेल हो गई है, तो सबसे पहले उसकी रिपोर्ट ध्यान से पढ़ें. इसमें बताया जाता है कि गाड़ी से निकलने वाली कौन सी गैस तय सीमा से ज्यादा है. इनमें कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन जैसी गैसें शामिल हो सकती हैं. यह रिपोर्ट अपने मैकेनिक को दिखाएं, ताकि वह खराबी का सही कारण पता कर सके.

गाड़ी की सर्विसिंग जरूर कराएं

अगर आपकी कार या बाइक की लंबे समय से नहीं हुई है, तो उसे अच्छे सर्विस सेंटर पर ले जाएं. मैकेनिक से इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर की जांच कराएं. जरूरत पड़ने पर इन्हें बदलवाएं. पुराने या खराब इंजन ऑयल से इंजन के काम करने पर असर पड़ सकता है. इसलिए समय पर सर्विसिंग कराना जरूरी है.

एयर फिल्टर और स्पार्क प्लग चेक करवाएं

गाड़ी का एयर फिल्टर गंदा होने पर इंजन तक सही मात्रा में हवा नहीं पहुंच पाती. इससे पेट्रोल या डीजल ठीक से नहीं जलता और गाड़ी से ज्यादा धुआं निकल सकता है. इसलिए एयर फिल्टर को साफ करवाएं या जरूरत पड़ने पर बदल दें.

अगर आपके पास पेट्रोल वाली कार या बाइक है, तो स्पार्क प्लग भी चेक करवाएं. खराब स्पार्क प्लग की वजह से पेट्रोल पूरी तरह नहीं जल पाता और प्रदूषण बढ़ सकता है.

फ्यूल इंजेक्टर और साइलेंसर की जांच कराएं

कई बार गाड़ी के फ्यूल इंजेक्टर में गंदगी जमा हो जाती है. इससे इंजन तक पेट्रोल या डीजल सही तरीके से नहीं पहुंच पाता. ऐसे में मैकेनिक से फ्यूल इंजेक्टर और थ्रॉटल बॉडी की जांच कराएं और जरूरत होने पर सफाई करवाएं. इसके अलावा, गाड़ी के साइलेंसर और कैटेलिटिक कन्वर्टर की भी जांच करवाएं. इनमें कहीं लीकेज या रुकावट होने से भी परेशानी हो सकती है.

अच्छी क्वालिटी का पेट्रोलडीजल भरवाएं

खराब या मिलावटी पेट्रोलडीजल भी गाड़ी के PUC टेस्ट में फेल होने की वजह बन सकता है. इसलिए हमेशा भरोसेमंद पेट्रोल पंप से ही फ्यूल भरवाएं.गाड़ी में जरूरी मरम्मत कराने के बाद उसे कुछ किलोमीटर चलाएं, ताकि इंजन सामान्य तापमान तक गर्म हो जाए. इसके बाद दोबारा PUC टेस्ट करवाएं. अगर गाड़ी से निकलने वाला प्रदूषण तय सीमा के अंदर होगा, तो आपको PUC सर्टिफिकेट मिल जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply