CrimeIndia

जबलपुर में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद: एक-दूसरे पर चलाए लाठी-डंडे, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरी मोहल्ले के रहने वाले दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. गाड़ी हटाने की बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया. घटना में घायल हुए दूसरे पक्ष में पैसे मांगने की बात को लेकर डंडे से हमला कर दिया. इस घटना में दोनों पक्ष घायल हुए हैं, जहां दोनों घायलों ने थाने में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराया. पुलिस ने दोनों की शिकायत ऊपर मामला दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है.
थाना गढ़ा में शुभम के.सी.कोरी उम्र 30 वर्ष निवासी कोरी मोहल्ला पिसनहारी मढ़िया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वकालत में है. अपने कार्यालय शास्त्रीनगर से चाचा तेजीलाल कोरी के घर गया था और खाना लेकर अपने घर आ रहा था. जैसे ही नितिन कोरी के घर के सामने पहुॅचा कि हरिशंकर और नितिन आकर बोला कि मोहल्ले की पानी की लाईन खराब है क्यों नही बनवा रहा है, उसने कहा कि दूर से बात करो शरबा की बदबू आ रही है यह पार्षद का काम है तो दोनों पार्षद को गाली देने लगे एवं उससे शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगे, रूपये देने से मना किया तो हरिशंकर ने उसकी गर्दन पकड़ लिया और उससे गाड़ी से खींच लिया.
हरिशंकर ने उसे पकड़ लिया और नितिन ने हाथ मुक्कों से मारपीट की उसने दोनों को धक्का दिया. हरिशंकर ने उसकी गर्दन पकड़ने की कोशिश किया और पत्थर से हमलाकर किया वह नीचे झुग गया, हरिशंकर ने चाकू निकालकर नितिन से कहा कि पकडो आज इसे जान से खत्म कर देते हैं, उसने नितिन को धक्का देकर अपनी गाड़ी से घर आ गया था. रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
वहीं मारपीट में घायल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को हरिशंकर उर्फ अन्नू कोरी उम्र 39 वर्ष निवासी कोरी मोहल्ला पिसनहारी मढ़िया के पास गढ़ा ने बताया कि उसके घर के सामने संतोष कोरी की मोटर सायकल खड़ी उसी समय पड़ौसी शुभम उर्फ सोनू कोरी आकर बोला कि गाड़ी हटा, उसने कहा कि उसकी गाड़ी नहीं है.
इसी बात को लेकर शुभम उर्फ सोनू कोरी उसके साथ गाली गलौज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया अपने घर से डंडा लेकर आया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुये डंडा से हमलाकर वायें पैर की जांघ के पास चोट पहुॅचाते हुये भाग गया. रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply