BusinessIndia

​Nvidia CEO जेनसेन हुआंग ने स्टाफ से मांगी माफी, बोले- थेरेपी में हूं…

एनवीडिया के कैलिफोर्निया स्थित सांता क्लारा हेडक्वार्टर में मंगलवार का दिन काफी तनाव भरा रहा. एक दिन पहले यानी सोमवार को ही सीईओ पद पर दोबारा बहाल हुए जेनसेन हुआंग ने कर्मचारियों के साथ करीब एक घंटे लंबी मीटिंग की. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑलहैंड्स मीटिंग में हुआंग ने अपनी गलतियों को खुले तौर पर कबूल किया. उन्होंने साफ कहा कि उनसे कुछ बहुत भयानक गलतियां हुई हैं.

​Nvidia CEO जेनसेन हुआंग ने स्टाफ से मांगी माफी, बोले- थेरेपी में हूं…

द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, हुआंग ने अपनी 40 साल से ज्यादा पुरानी शादीशुदा जिंदगी का जिक्र किया. उन्होंने माना कि वे अपनी पत्नी लोरी के प्रति वफादार नहीं रहे. हुआंग ने स्टाफ से कहा कि अपनी इन हरकतों से उन्होंने अपने बच्चों को चोट पहुंचाई और कंपनी के हर कर्मचारी का दिल दुखाया. उन्होंने ये भी बताया कि वे इस वक्त थेरेपी ले रहे हैं.

कंपनी के नियम तोड़ने पर जताया अफसोस

तीन दशक पहले एनवीडिया की नींव रखने वाले जेनसेन हुआंग ने मीटिंग में कंपनी के कोड ऑफ कंडक्ट को तोड़ने की बात मानी. उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जिन नियमों को बनाने में खुद उनका हाथ था, उन्हें तोड़ना बिल्कुल गलत था और ये किसी भी हाल में ठीक नहीं था. दरअसल, हुआंग ने 11 नवंबर को सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके पीछे उनके दो एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स का खुलासा वजह बना था. इसमें एक अफेयर कंपनी की ही कर्मचारी के साथ था. दूसरा अफेयर एलिस हुआंग के साथ सामने आया, जो एनवीडिया की एक कस्टमर कंपनी में एग्जीक्यूटिव हैं. अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंट हो सकती हैं.

वापसी में ट्रंप के रोल पर उठे सवाल

हुआंग के अचानक वापस लौटने पर चर्चा थी कि डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में बोर्ड ने ये फैसला लिया. मीटिंग में हुआंग ने इन बातों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि डायरेक्टर्स ने सारे तथ्यों की जांच की थी. साथ ही, प्रशासन ने बोर्ड को भरोसा दिलाया कि हुआंग से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है. हालांकि, ट्रंप के बयान ने इस मामले में अलग कहानी पेश की.

सोमवार को सीएनबीसी से बातचीत में ट्रंप ने माना कि वे हुआंग की वापसी को लेकर बोर्ड के संपर्क में थे. उन्होंने कहा कि मैंने बोर्ड के लोगों से बात की और उन्हें इसके लिए मना लिया. वहीं, द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से लिखा कि हुआंग ने प्रशासन को धन्यवाद दिया. प्रशासन ने एनवीडिया को खुफिया जानकारी जल्दी मुहैया कराई, जिससे बोर्ड को उनके पक्ष में वोट करने में मदद मिली.

अब बर्ताव पर रहेगी बोर्ड की सीधी नजर

पद पर लौटने के बाद अब हुआंग की राह पहले जैसी आसान नहीं होगी. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग ने मीटिंग में बताया कि अब उन्हें सीधे रिपोर्ट करने वाले अफसर उनके बर्ताव का रिव्यू बोर्ड को भेजेंगे. इस दौरान हुआंग ने उन खबरों को भी नकारा जिनमें उन्हें बुरा बर्ताव करने वाला बॉस बताया गया था. उन्होंने उन आरोपों का भी जवाब दिया कि तीन दशक पहले बनाई गई इस कंपनी में उनकी भूमिका जरूरत से ज्यादा हावी हो गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply