BusinessIndia

​अमेरिका ने चीनी टेक कंपनी Huawei पर कसा शिकंजा, ट्रेड सीक्रेट चोरी में पाई गई दोषी; लगेगा अरबों का जुर्माना!

अमेरिका में टेक कंपनी हुआवेई को बड़ा कानूनी झटका लगा है. एक अमेरिकी जूरी ने कंपनी और उसकी तीन सहयोगी इकाइयों को 12 में से 10 आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया है. इनपर अमेरिकी कंपनियों के ट्रेड सीक्रेट चुराने की साजिश, बैंक धोखाधड़ी, वायर फ्रॉड और अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन से जुड़े आरोप लगे हैं. इस फैसले से कंपनी पर अरबों डॉलर का जुर्माना लग सकता है.

​अमेरिका ने चीनी टेक कंपनी Huawei पर कसा शिकंजा, ट्रेड सीक्रेट चोरी में पाई गई दोषी; लगेगा अरबों का जुर्माना!

हालांकि, जूरी ने रैकेटियरिंग के सबसे गंभीर आरोप से कंपनी बरी कर दिया. इसके अलावा, न्याय में बाधा डालने की साजिश के आरोप में भी दोषी नहीं पाया गया, जिसे कंपनी ने अपने लिए बड़ी जीत बताया. कंपनी पर लगे आरोपों के खिलाफ यह मुकदमा न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित फेडरल कोर्ट में चला. अब कोर्ट में सजा पर सुनवाई अगले साल यानी 14 सितंबर 2027 को तय की गई है.

US कंपनियों की तकनीक चुराने का आरोप

Huawei पर सीधे टेक्नोलॉजी चोरी के एक लंबे पैटर्न का आरोप लगा है. चार्जशीट में कहा गया कि कंपनी ने प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए गैरकानूनी तरीके अपनाए. कंपनी ने TMobile, Cisco सिस्टम्स, मोटोरोला सॉल्यूशंस, Quintel USA और फुजित्सु जैसी कंपनियों की ट्रेड सीक्रेट, सोर्स कोड, राउटर मैनुअल और एंटीना/रोबोट टेस्टिंग तकनीक चुराई या उसका गलत इस्तेमाल किया.

आरोप है कि Huawei ने एक बार एक कॉम्पिटिटर से कॉपी किए गए सोर्स कोड वाले इंटरनेट राउटर बेचे थे. एक और मामले में, कंपनी के एक कर्मचारी ने शिकागो ट्रेड शो में एक कॉम्पिटिटर के बूथ में घुस गया और चुपके से दूसरी कंपनी के नेटवर्किंग डिवाइस के अंदर के सर्किट की फोटो खींची. जबकि एक कॉम्पिटिटर की लैब से एक रोबोटिक आर्म हटा दिया ताकि उसकी फोटो खींची जा सके.

कोर्ट रिकॉर्ड के मुताबकि, कंपनी के लीडर्स और एग्जीक्यूटिव्स पर गुमराह करने का आरोप लगा है. इसमें कहा गया कि है ये खुद क्रिमिनल कामों में शामिल थे. इन्होंने कांग्रेस से झूठ बोलना, बैंकों से झूठ बोलना, US बैन तोड़ना और उसी क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन में दखल देने की कोशिश की, इसी आरोप के कारण यह केस हुआ.

हुआवेई ने फैसले के खिलाफ अपील की बात कही

वहीं, हुआवेई ने इन मामलों को पुराने ट्रेड सीक्रेट विवाद बताया. कंपनीके वकीलों ने मुकदमे के दौरान दलील दी थी कि अमेरिकी जांचकर्ताओं ने कंपनी के 2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों में से कुछ के कथित गलत कामों को आधार बनाकर एक बड़ी साजिश की कहानी तैयार की. कंपनी ने आरोपों को बढ़ाचढ़ाकर पेश किया गया बताया.

कंपनी का मानना है कि सरकार के आरोप बेबुनियाद हैं. Huawei ने हमेशा बिजनेस में ईमानदारी का पालन किया है और सभी लागू कानूनों और नियमों का पालन करने के लिए कमिटेड रही है. अमेरिका ने साल 2019 की शुरुआत में Huawei के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप लगाए थे. हुआवेई ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में अपील करेगी.

कोई भी व्यक्ति या कंपनी कानून से ऊपर नहीं US अटॉर्नी

कुल मिलाकर, हुआवेई को 12 में से 10 मामलों में दोषी ठहराया गया. अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, सजा पर सुनवाई 14 सितंबर 2027 को तय की गई है. हुआवेई पर आपराधिक जुर्माने, संपत्ति जब्ती और हर्जाने के रूप में अरबों डॉलर की पेनल्टी देनी पड़ सकती है.

ब्रुकलिन के अमेरिकी अटॉर्नी जोसेफ नोसेला जूनियर ने कहा कि हुआवेई ने लंबे समय तक अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने, अमेरिकी कारोबार के नियमों का उल्लंघन करने और कानून लागू करने की प्रक्रिया में बाधा डालने का काम किया. कहा कि कोई भी व्यक्ति या कंपनी कानून से ऊपर नहीं है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply