दिसंबर आते ही लोगों को उम्मीद रहती है कि साल खत्म होने से पहले सस्ते में खरीदारी करने का मौका मिलेगा. कपड़े, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर तो खूब ऑफर मिलते हैं, लेकिन इस बार कार खरीदने वालों के लिए कहानी थोड़ी अलग है. कई बड़ी ऑटो कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं. हालांकि, अच्छी बात यह है कि साल के आखिरी महीने में डीलरशिप पर मिलने वाली छूट भी बढ़ सकती है. ऐसे में नई कार खरीदने वालों के लिए यह समझना जरूरी है कि कीमत बढ़ने के बावजूद बचत कैसे हो सकती है.

कौन सी कंपनी कितनी महंगी कर रही है कारें?
ने 22 नवंबर से चुनिंदा कारों की कीमतों में औसतन 0.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. कंपनी इस साल चौथी बार दाम बढ़ा रही है. इससे पहले जून और अगस्त में 30,000 रुपये तक और सितंबर में 20,000 रुपये तक कीमतें बढ़ाई गई थीं. हालांकि, इस बार हर मॉडल की बढ़ोतरी का पूरा आंकड़ा सामने नहीं आया है. Hyundai भी 1 दिसंबर से कुछ मॉडल और वेरिएंट की कीमत 8,000 रुपये तक बढ़ाएगी. कंपनी जनवरी, जून और सितंबर में भी दाम बढ़ा चुकी है.
वहीं, Tata Motors अपनी पेट्रोलडीजल और इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में औसतन 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेगी. नई कीमतें 1 दिसंबर से लागू होंगी. मौजूदा वित्त वर्ष में अप्रैल, जुलाई और सितंबर के बाद यह चौथी बढ़ोतरी होगी. लग्जरी कार कंपनी Audi भी 1 जनवरी 2027 से अपनी गाड़ियों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी. कंपनी अप्रैल में भी इतनी बढ़ोतरी कर चुकी है.
बारबार क्यों महंगी हो रही हैं कारें?
कार कंपनियों के मुताबिक, गाड़ियां बनाने में इस्तेमाल होने वाला कॉपर, स्टील, रबर और प्लास्टिक महंगा हो रहा है. रुपये की कीमत में उतारचढ़ाव से भी खर्च बढ़ रहा है. कॉपर का इस्तेमाल गाड़ियों की वायरिंग और इलेक्ट्रिकल सिस्टम में होता है. के CFO धीमान गुप्ता ने 13 नवंबर को बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 202627 की पहली छमाही में बढ़े कच्चे माल के खर्च का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा कीमतों में बदलाव और खर्च घटाकर संभाला, जबकि बाकी बोझ खुद उठाया.
Hyundai के के.एस. हरिहरन ने 28 अक्टूबर को बताया कि सितंबर तिमाही में कच्चे माल की लागत से कंपनी के मुनाफे के मार्जिन पर करीब 4 प्रतिशत अंक का असर पड़ा. वहीं, Maruti के राहुल भारती ने 27 अक्टूबर को स्टील और कॉपर की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई थी.
दिसंबर में कारों पर क्यों मिल सकती है ज्यादा छूट?
कीमतें बढ़ने के बावजूद दिसंबर में ग्राहकों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह शोरूम में खड़ी बिना बिकी कारें हैं. FADA के मुताबिक, अक्टूबर के आखिर में डीलरों के पास करीब 43 से 45 दिनों का स्टॉक था, जबकि सामान्य तौर पर 21 दिनों का स्टॉक बेहतर माना जाता है. अक्टूबर में पैसेंजर गाड़ियों की रिटेल बिक्री 14.23 प्रतिशत घटकर 5,07,768 यूनिट रह गई. इसकी एक वजह त्योहारों की तारीखों में बदलाव भी था. पिछले साल नवरात्रि और दिवाली अक्टूबर में थे, जबकि इस बार दिवाली नवंबर में पड़ी. FADA को उम्मीद है कि दिसंबर के आखिर तक स्टॉक घटकर करीब 30 दिनों का रह जाएगा. लेकिन अगर स्टॉक 45 दिनों के आसपास बना रहा, तो कंपनियों और डीलरों को गाड़ियां बेचने के लिए ज्यादा डिस्काउंट देना पड़ सकता है.
दरअसल, शोरूम में खड़ी गाड़ियों पर डीलरों का पैसा लगा होता है और उन्हें ब्याज भी चुकाना पड़ता है. जनवरी आते ही पिछले साल बनी कारों को बेचना और मुश्किल हो सकता है. इसलिए दिसंबर में पुराना स्टॉक निकालने के लिए बेहतर ऑफर दिए जा सकते हैं.
कार खरीदने से पहले इस बात का रखें ध्यान
मान लीजिए किसी कार की कीमत 10 लाख रुपये है और कंपनी उसके दाम 0.5 प्रतिशत बढ़ाती है. ऐसे में कार 5,000 रुपये महंगी हो जाएगी. लेकिन अगर डीलर 5,000 रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त डिस्काउंट देता है, तो ग्राहक बढ़ी कीमत के बावजूद बचत कर सकता है.
हालांकि, नई लॉन्च हुई या ज्यादा डिमांड वाली कारों पर बड़ी छूट मिलना मुश्किल हो सकता है. इसलिए कार खरीदते समय सिर्फ डिस्काउंट देखकर फैसला न करें. मॉडल, वेरिएंट, गाड़ी बनने का साल और सभी ऑफर जोड़ने के बाद मिलने वाली अंतिम कीमत की तुलना जरूर करें.



