CrimeIndia

रायबरेली: मुनाफे का भरोसा दिलाकर दवा व्यापारी से पांच लाख की ठगी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

रायबरेली: यूपी के रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रतापुर चौराहे के पास एक दवा व्यापारी से कुछ लोगों द्वारा पांच लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है.

दवा की बड़े व्यापारी बनकर आए युवकों द्वारा रुपए लेकर फरार होने के बाद दवा के कारोबारी को अपने साथ ठगी होने की जानकारी हुई. तो पीड़ित दवा कारोबारी ने सूचना मिल एरिया पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है. सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौवहार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रवाना की और मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी है.

बछरावां थाना क्षेत्र के पश्चिम गांव निवासी सचेंद्र कुमार दवा का कारोबार करते हैं अपने साथी के माध्यम से सचेंद्र कुमार की इंस्टाग्राम पर मुकुंद झा दवा के बड़े कारोबारियों से जान पहचान हुई थी. सोमवार को पहले से तय समय के मुताबिक रतापुर चौराहे के पास दोपहर करीब 2 बजे सचेंद्र कुमार पहुंच गए. सचेंद्र और मुकुंद दोनों के बीच दवा की डील फाइनल होने पर एडवांस 5 लाख देने के लिए भी सचेंद्र अपने साथ ले गया था. और चौराहे के पास के एक होटल में इंस्टाग्राम वाले कारोबारी की सचेंद्र से मुलाकात हुई.

इस दौरान सचेंद्र से आरोपी मुकुंद झा व युवकों ने 5 लाख ले लिए और बिना किसी बातचीत के अपनी कार से युवक फरार हो गए. बिना किसी बातचीत के युवकों के फरार होने पर सचेंद्र को अपने साथ ठगी होने की जानकारी हुई. तो उसके होश उड़ गए.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  आसपास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल सुरू की. जांच में घटना का सच सामने आ गया और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार ने इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह से घटना की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना की.

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार ने बताया दवा के व्यापारी की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों के बीच दवा के कारोबार को बढ़ाने के संदर्भ में बातचीत हुई थी. लेकिन आज आरोपी युवक मौके पर पहुंचे और बिना किसी बातचीत की रुपए लेकर फरार हो गए. जांच पड़ताल की जा रही है.

 

 

 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply