भारत ने अमेरिका के उस आरोप को खारिज कर दिया है, जिसमें ने कहा था कि भारत में जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता है. इस पर जवाब देते हुए भारत ने कहा है कि उसके किसी भी क्षेत्र में ऐसी अतिरिक्त क्षमता नहीं है. यह बात तब आई जब ट्रंप प्रशासन के नई व्यापार जांच में भारत पर 25 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क लगने की संभावना बनी.

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के फैसले पर ध्यान दिया है. वह इस नोटिस की जांच कर रही है. मंत्रालय ने यह भी कहा कि व्यापार से जुड़ी समस्याओं का हल भारतअमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत में ही होना चाहिए.
‘किसी भी क्षेत्र में नहीं है जरूरत से ज्यादा उत्पदान क्षमता’
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “भारत ने इस पूरी जांच में सही तरीके से सहयोग किया है. जांच शुरू होने के नोटिस और बाद की कार्रवाई के जवाब में वाणिज्य विभाग ने साफ बताया कि भारत के किसी भी क्षेत्र में जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता नहीं है.”
Delhi | Ministry of Commerce and Industry issues a statement on the United States Trade Representative Section 301 determination concerning structural excess capacity in manufacturing across 14 economies, including India
“The Notice is currently under examination. India has engaged constructively throughout this investigation. In response to the Notice of Initiation and in subsequent proceedings, the Department of Commerce stated that India does not have structural excess capacity in any sector. India and the United States are engaged in negotiations for a Bilateral Trade Agreement. It has been Indias position that any traderelated concerns should be addressed within the framework of these negotiations. Government of India remains committed to working closely with the United States towards the early conclusion of the IndiaUS Bilateral Trade Agreement…”
— ANI November 25, 2026
भारत सरकार ने साफ कहा, “वह अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके लिए मिलकर काम कर रही है. इसमें 2 फरवरी 2026 को हुई घोषणा और 7 फरवरी को दोनों देशों की ओर से जारी किए गए साझा बयान का भी हवाला दिया गया है.”
अमेरिका ने रखा है 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ का प्रस्ताव
अमेरिका ने कुछ चुनिंदा भारतीय सामानों पर 25% तक एक्स्ट्रा टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा है. लेकिन, अगर भारत अमेरिका की चिंताओं को दूर करते हुए आपसी व्यापार समझौता कर लेता है, तो यह टैक्स घटकर 17% रह सकता है. फिलहाल, यह फैसला फाइनल नहीं है, इस पर आम लोगों की राय और सुनवाई होनी अभी बाकी है.



