IndiaUttar Pradesh

​Aaj Ka Mausam: पहाड़ों पर सर्दी ने पकड़ा जोर… कश्मीर में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, दिल्ली में कोहरा; जानें UP समेत 21 राज्यों का हाल

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम के अलअलग रंग देखने को मिल मिल रहे हैं. कहीं घना कोहरा देखने को मिल रहा है, तो कहीं मूसलाधार बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. उत्तर भारत के राज्यों में पहाड़ों से आ रही हवाओं की वजह से पारा लगातार गिर रहा है और ठंड बढ़ रही है. पहाड़ी इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच चुका है. दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी 26 नवंबर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

​Aaj Ka Mausam: पहाड़ों पर सर्दी ने पकड़ा जोर… कश्मीर में शून्य से नीचे पहुंचा पारा, दिल्ली में कोहरा; जानें UP समेत 21 राज्यों का हाल

दिल्लीNCR में आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है. सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने और वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी से लेकर झारखंड तक समान्य रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम शुष्क ही रहने वाला है. सुबह और रात के समय तापमान कम रहने से ठंड महसूस हो सकती है. फिलहाल बारिश और घने कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. बिहार में आज मौसम साफ रहेगा. हालांकि, तापमान में गिरावट के कारण सुबह और देर रात ठंड का अहसास बढ़ सकता है. झारखंड में आज मौसम सामान्य रहने वाला है.

राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी, एमपी में 9 डिग्री पहुंचा पारा

पश्चिम बंगाल में आज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. पंजाब में आज कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. राजस्थान में भी बारिश या आंधी का कोई प्रमुख अलर्ट नहीं है. हालांकि, रात में तापमान गिरने की वजह से सर्दी का असर बढ़ सकता है. मध्य प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.

पूर्वोत्तर भारत में छाएगा कोहरा, दक्षिण भारत में बारिश

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक में 28 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड में बारिश या बर्फबारी का कोई प्रमुख अलर्ट नहीं है. राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हिमाचल में आज घना कोहरा छा सकता है. जम्मूकश्मीर में ठंड ने जोर पकड़ लिया है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply