IndiaUttar Pradesh

​IPS आलोक सिंह बने UPPSC के नए अध्यक्ष, अब चारों भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी पुलिस अफसरों के हाथों में

1995 बैच के IPS अधिकारी आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC का नया अध्यक्ष बना दिया गया है. वह फिलहाल PAC के महानिदेशक और उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के DG की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अगले जनवरी 2027 में वह रिटायर हो रहे हैं. इससे पहले उनको बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इस पद पर वो 23 जनवरी 2029 तक रहेंगे. उनकी नियुक्ति के साथ ही यूपी के चारों भर्ती बोर्ड की कमान अब पुलिस अधिकारियों के हाथ में आ गई.

​IPS आलोक सिंह बने UPPSC के नए अध्यक्ष, अब चारों भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी पुलिस अफसरों के हाथों में

यूपीपीएससी के अध्यक्ष संजय श्रीनेत 21 नवंबर 2026 को रिटायर हो गए थे. उनके रिटायर होने के बाद आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. अशोक कुमार वर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. नए अध्यक्ष के चयन के लिए कार्मिक विभाग ने अक्टूबर में आवेदन मांगे थे. इस पद के लिए 60 से ज्यादा आवेदन मिलने की बात सामने आई थी. इनमें आलोक सिंह के अलावा हाल ही में रिटायर हुए IAS अधिकारी दीपक कुमार और अपर मुख्य सचिव वीना कुमारी मीना के नाम भी चर्चा में रहे.

IPS अधिकारियों की अगुवाई में चारों भर्ती बोर्ड

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए चयन करने वाली चार प्रमुख संस्थाएं हैं. इनमें से तीन की कमान पहले से ही IPS अधिकारियों के पास है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC के अध्यक्ष पूर्व DGP सत्यनारायण साबत हैं. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की जिम्मेदारी पूर्व DGP प्रशांत कुमार संभाल रहे हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष IPS अधिकारी एसबी शिरडकर हैं. UPPSC में आलोक सिंह की नियुक्ति के बाद चारों प्रमुख भर्ती संस्थाओं के मुखिया पुलिस सेवा से होंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply