IndiaUttar Pradesh

​Gorakhpur News: कौन किस इलाके में करेगा कमाई? इसी रंजिश में हुआ किन्नर पति का कत्ल, 6 अरेस्ट

Gorakhpur Kinnar Husband Murder Case: गोरखपुर पुलिस ने 19 नवंबर को हुए रविकेश गौतम हत्याकांड का खुलासा किया है. गोरखपुर की गगहा पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल, पांच कारतूस, चार मोबाइल फोन, एक कार और एक बाइक बरामद की गई है. पुलिस की पड़ताल में यह सामने आया है कि दो किन्नरों में इलाके के बंटवारे को लेकर पहले से मामला चल रहा था.

​Gorakhpur News: कौन किस इलाके में करेगा कमाई? इसी रंजिश में हुआ किन्नर पति का कत्ल, 6 अरेस्ट

इसमें एक किन्नर ने दूसरे किन्नर और उसके पति को रास्ते से हटाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया. आरोप है कि मनचली उर्फ सनी किन्नर ने दूसरे किन्नर बिजली और उसके पति रविकेश को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करवा दी. मनचली इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है. 19 नवंबर को घटना वाले दिन बिजली किन्नर अपने पति के साथ भैंस बाजार से लौट रही थी. इसी दौरान कलानी मोड़ के पास कार सवार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी.

पुलिस की पूछताछ में क्या पता चला?

इस हमले में गोली बिजली किन्नर के पति रविकेश को लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हमले में बिजली किन्नर भी घायल हुई. इसके बाद गगहा थाने की पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. अब छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मनचली किन्नर ने अजय शर्मा के माध्यम से शूटर शेरू उर्फ मित्र पाल से संपर्क किया था.

शूटर को तैयार करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि इलाके के बंटवारे को लेकर मनचली और बिजली किन्नर के बीच में पुरानी रंजिश थी. मनचली ने बिजली किन्नर और उसके पति को रास्ते से हटाने के लिए ये पूरा प्लान बनाया था. इस घटना के बाद से आरोपी शेरू फरार चल रहा है. पुलिस अभी आरोपी शेरू उर्फ मित्रपाल और अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने क्या बताया?

मामले में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया के19 नवंबर को बिजली किन्नर अपने पति रविकेश गौतम और कुछ अन्य लोगों के साथ भैंस बाजार से लौट रही थी. इसी दौरान कलानी मोड़ के पास कार सवार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी थी, जिसेमें बिजली किन्नर के पति रविकेश गौतम की मौत हो गई, जबकि बिजली घायल हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी. गुरुवार को पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply