उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है. इसमें समाज के अलगअलग वर्गों के लिए कई वादे किए गए हैं. इन वादों के जरिए सपा किस वर्ग को साधने की कोशिश कर रही है और उसकी चुनावी रणनीति क्या है, इस पर विस्तार से चर्चा होगी, लेकिन घोषणापत्र जारी करने के दौरान मंच से एक ऐसा राजनीतिक संदेश भी दिया गया, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. यह संदेश खास तौर पर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम मतदाताओं के लिए था. साथ ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी इसके जरिए एक संकेत दिया गया.

मंच पर आजम खान की मौजूदगी इस संदेश का सबसे अहम हिस्सा थी. वह के ठीक बगल में बैठे थे. मंच पर लगे पोस्टर में भी आजम खान को अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव के साथ जगह दी गई थी. इतना ही नहीं, आजम खान ने मंच से सबसे पहले बोलना शुरू किया. लंबे समय तक जेल में रहने के बाद बाहर आए आजम खान ने अपनी और अपने परिवार की मुश्किलों और संघर्षों का जिक्र किय. उस दर्द और तकलीफ का जिक्र किया, लेकिन उनके भाषण का राजनीतिक संदेश इससे कहीं आगे था.
आजम खान ने मुस्लिम मतदाताओं को संबोधित करते हुए इशारोंइशारों में असदुद्दीन ओवैसी और उनके गठबंधन पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम वोट काटने वाले नहीं, बल्कि वोट जोड़ने वाले हैं. उनका यह बयान सीधे तौर पर उस राजनीति का जवाब था, जिसमें ओवैसी लगातार समाजवादी पार्टी पर मुस्लिम मतदाताओं की अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं.
PDA की छतरी बड़ी करना चाहते हैं अखिलेश
दरअसल, अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में PDA की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं. वह इसके दायरे को किसी एक सामाजिक वर्ग तक सीमित नहीं रखना चाहते. इसी वजह से वह PDA की व्याख्या में पिछड़ा और पंडित, अल्पसंख्यक और अग्रवाल, आधी आबादी यानी महिलाओं को भी शामिल करते हैं.
अखिलेश का संदेश साफ है कि PDA की छतरी के नीचे हर वह व्यक्ति आ सकता है, जो खुद को उपेक्षित महसूस करता है. इसके जरिए वह अपने पारंपरिक वोट बैंक से आगे बढ़कर नए सामाजिक समूहों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी रणनीति एक व्यापक सामाजिक गठजोड़ तैयार करने की है. वो अपनी पारंपरिक वोट बैंक से आगे जाना चाहते हैं और एक लंबी लकीर खीच रहे हैं.
घोषणापत्र जारी करते हुए अखिलेश ने कानूनव्यवस्था के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने उन आरोपों का जवाब देने की कोशिश की, जो अक्सर समाजवादी पार्टी और उसके समर्थकों पर लगाए जाते हैं. अखिलेश ने कहा कि अगले साल सत्ता में आने पर उनकी सरकार में कानून का राज होगा. किसी जाति या धर्म के व्यक्ति को अराजकता फैलाने और किसी की जमीन पर कब्जा करने की इजाजत नहीं होगी. महिला सुरक्षा की गारंटी देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों को जेल भेजा जाएगा.
ओवैसी पर निशाना, राजनीति पर उठाया सवाल
अखिलेश जहां PDA का दायरा बढ़ाकर व्यापक सामाजिक गठबंधन तैयार करना चाहते हैं, वहीं असदुद्दीन ओवैसी लगातार मुस्लिम मतदाताओं की राजनीतिक हिस्सेदारी का सवाल उठा रहे हैं. उनका आरोप है कि मुस्लिम मतदाता समाजवादी पार्टी को वोट देते हैं, लेकिन सत्ता और नेतृत्व में उन्हें उचित भागीदारी नहीं मिलती.
ओवैसी का चर्चित सवाल है कि अब्दुल कब तक सिर्फ दरी बिछाएगा? वह वोट देता है, सरकार बनवाता है और फिर अपने घर लौट जाता है. आजम खान के साथ हुए घटनाक्रम को भी ओवैसी मुस्लिम समाज की राजनीतिक स्थिति से जोड़ते रहे हैं. उनका आरोप रहा है कि अखिलेश यादव ने आजम खान को वह राजनीतिक समर्थन नहीं दिया, जिसकी उनसे अपेक्षा थी.
ओवैसी यह सवाल भी उठाते रहे हैं कि मुस्लिम बहुल सीटों पर, जहां मुस्लिम विधायक चुने जा सकते थे, वहां समाजवादी पार्टी ने यादव परिवार के सदस्यों को तरजीह दी. इस तरह उनका पूरा राजनीतिक तर्क मुस्लिम मतदाताओं के लिए स्वतंत्र नेतृत्व और राजनीतिक हिस्सेदारी के इर्दगिर्द घूमता है.
आज भी लखनऊ में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की रैली में भी मुस्लिम नेतृत्व का सवाल प्रमुखता से उठा. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अब्दुल क्या करेगा, यह जानना चाहते हो तो वह मेरे बगल में बैठेगा और डिप्टी सीएम बनेगा. इस बयान के जरिए उन्होंने भी मुस्लिम समाज को सत्ता में हिस्सेदारी का संदेश देने की कोशिश की. कुल मिलाकर ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद मुस्लिम मतदाताओं से कह रहे हैं कि उन्हें किसी पार्टी का महज वोट बैंक बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपनी राजनीतिक नेतृत्व क्षमता और हिस्सेदारी विकसित करनी चाहिए.
आजम खान के जरिए ओवैसी को जवाब, मुस्लिम वोटबैंक पर नजर
समाजवादी पार्टी जो पहली पांच सीटों की सूची जारी करते हैं उसमें चार मुसलमान और एक ओबीसी उम्मीदवार का नाम होना भी इत्तेफाक नही है हालांकि उसमे संदेश कांग्रेस के लिए भी था. समाजवादी पार्टी उन सीटों पर जहां उनके सीटिंग विधायक हैं या जो मुस्लिम बहुल सीटें है उनपर अपनी दावेदारी नही छोडेगी ।
ऐसे में घोषणापत्र जारी करने के मंच पर आजम खान को अखिलेश यादव के ठीक बगल में जगह देना महज एक औपचारिकता नहीं थाय आजम खान को प्रमुखता देकर अखिलेश ने मुस्लिम मतदाताओं और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की.
आजम खान ने भी अपने भाषण में कहा कि हम वोट कटवा नहीं, वोट जोड़ने वाले हैं. कुछ लोगों का काम बिगाड़ना है और उन्हें इसी काम पर लगाया गया है. यह टिप्पणी ओवैसी की राजनीति पर निशाने के तौर पर देखी जा रही है. आजम ने अपने अंदाज में ओवैसी के आरोपों का जवाब दिया और वोटों को जोड़ने की राजनीति पर जोर दिया.
समाजवादी पार्टी की शुरुआती पांच उम्मीदवारों की सूची में चार मुस्लिम और एक OBC उम्मीदवार को जगह मिलना भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है. यह कोई इत्तेफाक नही है. इसमें कांग्रेस के लिए भी संदेश देखा जा सकता है। सपा यह संकेत देना चाहती है कि जिन सीटों पर उसके मौजूदा विधायक हैं या जहां मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी भूमिका है, वहां वह अपनी दावेदारी छोड़ने के मूड में नहीं है.
घोषणापत्र के वादों पर एक नजर
समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में अलगअलग वर्गों के लिए किए गए वादे भी उसकी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा हैं. इन वादों से यह समझने की कोशिश होगी कि सपा किन सामाजिक और आर्थिक समूहों को अपने साथ जोड़ना चाहती है और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए उसका राजनीतिक रोडमैप क्या है? आइए जानें सपा ने चुनावी घोषणापत्र में क्याक्या प्रमुख वादे किए.
- समाजवादी कैंटीन से 5 रुपए में खाना: पार्टी ने महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच रुपए में सब्सिडी वाला खाना देने का वादा किया है.
- 25 लाख सरकारी नौकरियां: समाजवादी पार्टी ने पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया है, साथ ही 23 करोड़ युवाओं को नौकरी के मौके भी दिए हैं.
- शहरी रोजगार गारंटी एक्ट: पार्टी ने शहरी इलाकों में युवाओं को नौकरी के मौके देने की गारंटी देने के लिए कानून बनाने का प्रस्ताव दिया है.
- पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया: समाजवादी पार्टी ने एक टाइमबाउंड भर्ती सिस्टम का वादा किया है, जिसमें सालाना भर्ती कैलेंडर और परीक्षाओं और अपॉइंटमेंट के लिए सख्त डेडलाइन होंगी.
- जातिआधारित जनगणना: पार्टी ने अलगअलग समुदायों की जरूरतों के आधार पर पॉलिसी और वेलफेयर प्रोग्राम बनाने के लिए जाति जनगणना कराने का वादा किया है.
- दलितों के लिए 50% आरक्षण: समाजवादी पार्टी ने सरकारी मौकों और कॉन्ट्रैक्ट में दलितों के लिए 50% आरक्षण का वादा किया है, साथ ही 50 करोड़ रुपए तक के सरकारी कॉन्ट्रैक्ट में PDA कोटा भी दिया है.
- लीगल MSP गारंटी: पार्टी ने सभी 23 फसलों के साथसाथ दूध के लिए मिनिमम सपोर्ट प्राइस की लीगल गारंटी का वादा किया है
- 15,000 करोड़ का गन्ना फंड: एक खास फंड यह सुनिश्चित करेंगे कि गन्ना किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान मिले.
- ग्रामीण बुनियादी ढांचे के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये: पार्टी ने ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास में पर्याप्त निवेश का वादा किया है.
- 40,000 रुपये वार्षिक पेंशन: बुजुर्ग महिलाओं, महिला श्रमिकों, मजदूरों और कारीगरों को 40,000 रुपये की वार्षिक पेंशन सहायता का वादा किया गया है.
- कक्षा 12 पास करने वालों के लिए लैपटॉप: सपा ने कक्षा 12 की परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए लैपटॉप वितरण फिर से शुरू करने का वादा किया है.
- 26,000 प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलना: अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी 26,000 प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलेगी, जिन्हें वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार ने बंद कर दिया था.
- अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति: यादव ने सपा के सत्ता में लौटने पर दलितों, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों, मुसलमानों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ जघन्य अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस दृष्टिकोण का वादा किया.



