Hyundai की नई SUV Bayon खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी इस एसयूवी पर ₹99,988 तक के बेनिफिट्स दे रही है. खास बात यह है कि Bayon को भारतीय बाजार में लॉन्च हुए अभी एक महीना पूरी नहीं हुआ है. इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है. कंपनी ने इसे Venue से ऊपर और Creta से नीचे रखा है. कीमत के मामले में यह Creta से करीब 91,000 रुपये सस्ती है. वहीं, जनवरी 2027 में इसका CNG वेरिएंट भी लॉन्च होने वाला है.

31 दिसंबर तक मिलेगा ₹99,988 का फायदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, के चुनिंदा ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 99,988 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. यह ऑफर 26 अक्टूबर को लॉन्च के ठीक 24 दिन बाद आया है और 31 दिसंबर तक लागू रहेगा.
पहले इस SUV पर सिर्फ 5,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिल रहा था. अब कंपनी ने इसे बढ़ाकर 65,000 रुपये कर दिया है. इसके अलावा 24,189 रुपये की एक्सटेंडेड वारंटी और 10,799 रुपये का डैमेज सेफ्टी कवर भी शामिल है. ध्यान देने वाली बात है कि इस ऑफर में कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है.
ऐसा है Hyundai Bayon का डिजाइन और केबिन
SUV के आगे प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और Lशेप के LED DRL दिए गए हैं, जो टर्न इंडिकेटर का काम भी करते हैं. इसमें आगे या पीछे पूरी चौड़ाई में फैली लाइट बार नहीं मिलती. साइड में 17 इंच के पेटल डिजाइन वाले अलॉय व्हील और सामान्य डोर हैंडल दिए गए हैं.केबिन में 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3 इंच का टचस्क्रीन मिलता है. AC कंट्रोल के लिए अलग पैनल और कई फिजिकल बटन दिए गए हैं. इसमें Eco, Normal और Sport नाम के तीन ड्राइव मोड भी हैं.
Bose साउंड और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स
Bayon में वेंटिलेटेड सीटें, ड्राइवर सीट के लिए पावर एडजस्टमेंट, Bose साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, टाइपC USB पोर्ट और एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है. पीछे की सीटों में दो स्टेप पर रिक्लाइन करने की सुविधा, रियर AC वेंट और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है. इसमें जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट, Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और OTA अपडेट की सुविधा भी है.
सेफ्टी के लिए 9 एयरबैग और Level 2 ADAS
सेफ्टी के लिए SUV में 9 एयरबैग, Level 2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा मिलता है. इसके अलावा चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और Auto Hold के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिया गया है. Hyundai के मुताबिक, इसका ग्लोबल एन्हांस्ड प्लेटफॉर्म BNCAP में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने की क्षमता रखता है.
साइज और किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?
Hyundai Bayon की लंबाई 4,245 mm, चौड़ाई 1,810 mm और रूफ रेल्स के साथ ऊंचाई 1,605 mm है. इसका व्हीलबेस 2,600 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 205 mm है. इसमें 505 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, हालांकि CNG सिलेंडर आने के बाद यह जगह कम हो सकती है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Kia Seltos, Tata Sierra, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Citroen Aircross और MG Astor जैसी SUVs से है.



