CrimeIndiaTrending

प्रेमी ने तीन बच्चों की मां​​​​​​ को मिलने बुलाया: दुष्कर्म के बाद की हत्या

प्रेमी ने तीन बच्चों की मां​​​​​​ को मिलने बुलाया: दुष्कर्म के बाद की हत्या

सूरत, गुजरात: पति की मौत के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रही 38 वर्षीय महिला की जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक तरीके से हुआ। वह रोजगार के लिए सूरत आई थीं और एक हीरा कंपनी में काम करती थीं। इसी दौरान उनकी पहचान एक युवक से हुई और दोनों के बीच करीब आठ महीने तक संबंध रहे। लेकिन बाद में रिश्तों में खटास आ गई और बातचीत बंद हो गई। आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते युवक ने महिला को मिलने के बहाने बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

मामला सूरत के इच्छापोर इलाके का है। पुलिस ने महिला के परिचित बबलू राजभर को इस वारदात का आरोपी बताया है। महिला का शव लापता होने के करीब दो दिन बाद मंगलवार को नहर के पास बरामद हुआ था।

पति की मौत के बाद बच्चों के साथ सूरत आई थीं महिला

जानकारी के मुताबिक, महिला के पति दुबई में काम करते थे। करीब आठ साल पहले एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद महिला अपने तीन बच्चों के साथ रोजगार की तलाश में करीब पांच साल पहले सूरत आ गई थीं। वह इच्छापोर इलाके में रहकर एक हीरा कंपनी में काम करती थीं।

पुलिस के अनुसार, करीब आठ महीने पहले महिला की मुलाकात बबलू राजभर से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बताया गया है कि महिला उसके लिए खाना बनाकर भी ले जाया करती थीं।

चार महीने बाद रिश्तों में आने लगी खटास

शुरुआत में दोनों के बीच संबंध सामान्य रहे, लेकिन करीब चार महीने बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ समय बाद दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत बंद कर दी। महिला ने उसके लिए खाना ले जाना भी बंद कर दिया था।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी इस बात से नाराज था कि महिला अब उससे बातचीत नहीं कर रही थी।

मिलने के बहाने सुनसान जगह पर बुलाने का आरोप

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 22 नवंबर की शाम आरोपी ने कथित तौर पर महिला को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह उन्हें एसआर होटल के पीछे नहर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया।

आरोप है कि वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 22 से 24 नवंबर के बीच हुई।

दो दिन तक तलाशते रहे परिजन, नहर के पास मिला शव

जब महिला घर वापस नहीं लौटीं तो उनके रिश्तेदारों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को खोजबीन के दौरान परिजन नहर के पास पहुंचे, जहां महिला का शव मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

शव पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply