DharamIndia

​Numerology Predictions: मूलांक 6 और 8 के जातकों की सेहत में होगा सुधार और अधूरे काम पूरे करने का मौका मिलेगा

ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा अंक ज्योतिष है। अंक ज्योतिष में हर एक अंक का किसी न किसी विशेष ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा माना जाता है। इसके जरिए जातक के स्वभाव और दैनिक परिस्थितियों के बारे में संकेत मिलता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक आज कुछ मूलांक वालों को कार्यक्षेत्र में सम्मान और सफलता मिल सकती है। तो वहीं कुछ लोगों को लाभ के नए मौके मिल सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

​Numerology Predictions: मूलांक 6 और 8 के जातकों की सेहत में होगा सुधार और अधूरे काम पूरे करने का मौका मिलेगा

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले जातकों को आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। ऐसे में किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए। आज इन लोगों को हर कदम सोचसमझकर उठाना चाहिए। ऑफिस में अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान रखें। हालांकि आपकी कोशिशों की वजह से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले जातकों के लिए भविष्य की योजनाओं को आकार देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अच्छा मौका मिलेगा। मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। ऑफिस में किसी भी तरह की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले जातकों को अपने कामों में कुछ रुकावट या फिर निराशा का सामना करना पड़ सकता है। इन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें और किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी में फैसला न लें। रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी है।

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्साह और उल्लास से भरा रह सकता है। घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं। तो इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है। इसके साथ ही अपने काम पर ज्यादा ध्यान लगाएं और अपने लक्ष्य को केंद्रित करना चाहिए।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले जातकों को समय प्रबंधन और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपकी प्रगति में बाधा डालने या फिर आपकी आलोचना करने का प्रयास करेंगे। खानपान में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए अधूरी काम को पूरा करने और नई शुरूआत के लिए यह समय अनुकूल है। सेहत में सकारात्मक सुधार महसूस हो सकता है। रिश्तों में परिपक्वता और समझदारी दिखाने से आपसी संबंध मजबूत होंगे। किसी भी नए काम को शुरू करने की योजनाओं पर भरोसा रखना चाहिए।

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले जातकों को अपनी पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का मौका है। बीते समय की परेशानियों को अपने मन पर हावी न होने दें। ऑफिस में अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और काम में निरंतरता बनाए रखना चाहिए। वहीं इन जातकों को नए मौके के लिए तैयार रहना चाहिए।

मूलांक 8

आज इस मूलांक के जातकों की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। पुरानी सेहत संबंधी छोटीमोटी परेशानियों से राहत मिल सकती है। अपने कामों में धैर्य और नियमितता बनाए रखना चाहिए। किसी भी काम को अधूरा नहीं छोड़े और अपने रूटीन को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें।

मूलांक 9

इस मूलांक के जातकों के लिए विवाह संबंधी मामलों के लिए अनुकूल दिन है। अगर आप शादी के लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, तो आपको अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार के साथ छोटीछोटी यात्राओं की योजना बन सकती हैं। अपनों के साथ समय बिताने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply