अमेरिका में थैक्सगिविंग तूफान तबाही मचा रहा है. यहां तेज हवाओं और भारी बारिश ने 9 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल कर दी. 1800 विमान देरी से पहुंचे. बिगड़े मौसम के बीच 400 से ज्यादा उड़ाने रद्द हुईं. मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि समुद्र का जलस्तर 14 साल के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच सकता है. इसके कारण न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और फिलाडेल्फिया समेत कई तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है.

अमेरिका में 26 नवंबर को मनाए जाने वाले थैंक्सगिविंग डे पर आए तूफान के कारण इसे यह नाम दिया गया है. यहां अलगअलग इलाकों में दो तरह के तूफान आए.
- पूर्वी तट
थैंक्सगिविंग के दिन एक शक्तिशाली तटीय तूफान मैरीलैंड और मिडअटलांटिक पर असर डालने वाला था. स्थानीय मौसम टीम ने इसे बड़े लोप्रेशर एरिया का नतीजा बताया, जो भारी बारिश और तेज हवा लाया. वर्जिनिया के एक चैनल के मुताबिक यह इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा तूफान है.
- पश्चिमी तट
सैन फ्रांसिस्को में नवंबर का रिकॉर्ड ऊंचा ज्वार दर्ज हुआ. बेएरिया की सड़कों पर बाढ़ का पानी भर गया. कई जगहों को खाली करने का आदेश दिया गया है.
ऐसा क्यों होता है?
- नवंबर के अंत में ठंडी हवा उत्तर से और गर्म, नमी वाली हवा दक्षिण और समुद्र से टकराती है. इससे लोप्रेशर सिस्टम बनते हैं.
- पूर्वी तट पर ये सिस्टम अटलांटिक और खाड़ी की नमी खींचकर तट के साथसाथ चलते हैं, इसलिए भारी बारिश और तेज हवा आती है.
- पश्चिमी तट पर प्रशांत महासागर से नमी की लंबी धारा आती है, जिससे भारी बारिश और बाढ़ होती है. उसी समय समुद्र के ऊंचे ज्वार तटीय बाढ़ को और बढ़ा देते हैं.
मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है कि समुद्र का जलस्तर 14 साल के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच सकता है.
तूफान से कई शहरों में बिगड़े हालात
अमेरिका में खराब मौसम की वजह से लाखों यात्रियों की यात्राएं अटक गई हैं. थैंक्सगिविंग देश के सबसे बड़े त्योहारों में गिना जाता है. इस दिन लोग परिवार और दोस्तों से मिलने दूसरे शहरों की ओर निकलते हैं. हवाई उड़ानों में देरी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है.
असर सिर्फ यात्रा तक सीमित नहीं है. न्यूयॉर्क की मशहूर थैंक्सगिविंग डे परेड को अब शनिवार तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. यह परेड का 100वां साल है. बताया जा रहा है कि इसके इतिहास में पहली बार इसे टालना पड़ा है. न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने तूफान के ख़तरे को देखते हुए यह फैसला लिया. आयोजक कंपनी मैसीज ने कहा कि लोगों की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है.
बारिश और तूफान ने बिगाड़े हालात
Heavy rain and powerful winds batter New York! The Thanksgiving storm caused flooding across parts of the city, disrupted holiday travel and forced the postponement of the iconic Macys Thanksgiving Day Parade.
#dailypoint #NewYorkCity #ThanksgivingStorm #Flooding #Weather Delimitation Bill Pahalgam Makkah #ไฟไหม้ #INDAvsSLA Quantum— Daily Point November 27, 2026
ऊंची लहरों से तट पर बने ढांचों को नुकसान
पश्चिमी तट पर समुद्र की तेज लहरों ने किनारे बने कई ढांचों को नुकसान पहुंचाया है. सैन डिएगो के पास समुद्र का जलस्तर पुराने रिकॉर्ड को भी पार कर गया, जिससे आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने का ख़तरा बढ़ गया है.
पूर्वी तट पर 2012 के सुपरस्टॉर्म सैंडी के बाद पहली बार समुद्र का जलस्तर इतना ऊंचा जाने का अनुमान है. डेलावेयर और न्यू जर्सी के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं से बिजली के तार टूटने और आपूर्ति ठप होने की आशंका बनी हुई है.
पोस्टपॉन्ड हुई थैंक्सगिविंंग परेड
The Macys Thanksgiving Day Parade has been postponed as powerful winds are expected to bear down on New York during the annual event, the company said Wednesday. https://t.co/Z9S5rNy8zf
— The Associated Press November 25, 2026
मध्य अमेरिका में बारिश के साथ बर्फबारी
खराब मौसम का दायरा सिर्फ तटीय इलाकों तक नहीं है. मध्य अमेरिका में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है.वहीं, पैसिफिक नॉर्थवेस्ट में बुधवार रात से बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू होने की आशंका है; यानी देश के अलगअलग हिस्सों में लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम है.



