Mini Cooper ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी जनरेशन की इलेक्ट्रिक हैचबैक Cooper SE लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 53.90 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसके साथ खास Paul Smith Edition भी पेश किया है. नई Cooper SE में पहले से ज्यादा बेहतर बैटरी, दमदार मोटर और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. यह फ्रंट व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है.

एक चार्ज में चलेगी 402 किलोमीटर
नई में 54.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह कार 402 किलोमीटर तक चल सकती है. इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 215 bhp की पावर और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार महज 6.2 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है.
चार्जिंग की बात करें तो इसमें 95 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी को 10 से 80% तक चार्ज करने में करीब 30 मिनट लगते हैं.
पहले जैसा Mini Cooper वाला लुक
डिजाइन के मामले में नई में कंपनी ने अपना जानापहचाना अंदाज बरकरार रखा है. इसके फ्रंट में बंद ग्रिल दी गई है, जबकि आगे और पीछे पीले रंग की S बैजिंग मिलती है. केबिन में भी पुराने मॉडल जैसा लेआउट रखा गया है. इसमें गोल आकार की सेंट्रल टचस्क्रीन दी गई है, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का काम भी करती है. डैशबोर्ड और दरवाजों पर निटेड फिनिश देखने को मिलती है.
Mini Cooper Se
9.4 इंच की OLED स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स
नई Cooper SE में 9.4 इंच की ऑलडिजिटल OLED टचस्क्रीन दी गई है. MINI Interaction Unit के तहत इसमें Apple CarPlay, Android Auto, MINI Navigation, Intelligent Personal Assistant, रिमोट सर्विस और Digital Key Plus जैसे फीचर्स मिलते हैं.
इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास रूफ, हीटेड स्पोर्ट Vescin स्टीयरिंग व्हील और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें दी गई हैं. ड्राइवर सीट में मेमोरी और एक्टिव सीट फीचर भी मिलता है. कार में Harman Kardon सराउंड साउंड सिस्टम, हेडअप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियरव्यू कैमरा भी मौजूद हैं.
Level 2 ADAS और कई सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें Level 2 ADAS दिया गया है. इसमें फ्रंट कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर और लेन चेंज वार्निंग, स्पीड वार्निंग और ड्राइवर का ध्यान बनाए रखने में मदद करने वाला फीचर शामिल है. इसके अलावा रियर क्रॉस ट्रैफिक वार्निंग, एग्जिट वार्निंग, रियर कोलिजन प्रिवेंशन और रिवर्सिंग असिस्टेंस भी मिलता है. दूसरे सेफ्टी फीचर्स में फ्रंट और पैसेंजर एयरबैग, ABS, Dynamic Stability Control, Brake Assist, Cornering Brake Control और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं. नई Mini Cooper SE तीन कलर British Racing Green, Chilli Red और Ocean Wave Green में आती है.



