India

​Boiled vs half-boiled eggs: उबला या हाफ बॉयल्ड, अंडा किस तरह खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

अंडा को डेली डाइट का हिस्सा बनाना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. खासकर सर्दियों में अंडे की मांग मार्केट में बढ़ जाती है, क्योंकि ये शरीर को गर्म रखने में भी हेल्पफुल माना जाता है. वैसे तो अंडा कई तरह से बनाया जा सकता है, लेकिन सबसे कॉमन तरीका है. उबले अंडे खाना. इसके अलावा कुछ लोग हाफ बॉयल्ड एग खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इसका सफेद हिस्सा पक जाता है और पीला हिस्सा यानी जर्दी कच्ची रहती है. इस आर्टिकल में जानिए कि हेल्थ के नजरिए से कैसा अंडा खाना ज्यादा फायदेमंद है. उबला हुआ या फिर हाफ बॉयल्ड.

​Boiled vs half-boiled eggs: उबला या हाफ बॉयल्ड, अंडा किस तरह खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

डायटीशियन गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि वो अपने क्लाइंट्स को डाइट में अंडे शामिल करने की सलाह देती हैं, क्योंकि इसमें गुड क्वालिटी का प्रोटीन होता है. हालांकि जब बात पूरी तरह उबले अंडे और हाफ बॉयल्ड एग की होती है तो दोनों की न्यूट्रिशन वैल्यू में बहुत ज्यादा फर्क नहीं होता है. इसी के साथ उन्होंने बताया है कि अंडा किस तरह खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है.

पूरी तरह से उबला हुआ अंडा

डायटीशियन गीतिका चोपड़ा ने बताया अंडे में प्रोटीन, विटामिन बी12, विटामिन डी, कोलीन, सेलेनियम और हेल्दी फैट्स भी मिलते हैं. जब आप अंड को पूरी तरह उबालते हैं तो इसका सफेद भाग और जर्दी दोनों पूरी तरह से पक जाते हैं. इस वजह से इसमें मौजूद प्रोटीन अच्छे से डाइजेस्ट होता है और साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया का खतरा कम होता है. खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए पूरी तरह से पके हुए अंडे सुरक्षित रहते हैं.

आधा उबला अंडा

हाफ बॉयल्ड एग में अंडे को बस इतना उबाला जाता है कि इसका सफेद भाग पक जाए और अंदर की जर्दी नरम या कच्ची रहे. बात करें पोषण मूल्य की तो ये काफी हद तक बराबर ही होता है, लेकिन अगर अंडा ठीक से पकाया नहीं गया है तो साल्मोनेला संक्रमण का खतरा रह सकता है, इसलिए आधे उबले अंडे को पूरी तरह से जोखिम मुक्त नहीं माना जा सकता. अगर अंडा पाश्चुरीकृत है तो इसे आप हाफ बॉयल्ड करके खा सकते हैं.

Image:Pexels

जर्दी या सफेद हिस्सा

अक्सर ये भी सवाल किया जाता है कि अंडे की जर्दी या अंडे की सफेदी इसमें से क्या बेहतर है? इसे लेकर डायटीशियन गीतिका चोपड़ा ने बताया, अंडे का सफेद भाग मुख्य रूप से प्रोटीन प्रदान करता है, जबकि जर्दी में विटामिन डी, बी 12, कोलीन, आयरन और वसा में घुलनशील पोषक तत्व होते हैं, इसलिए अगर आपको कोई खास मेडिकल कंडीशन या फिटनेस की समस्या नहीं है तो पूरे अंडे का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.

डेली डाइट में अंडा

एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर आप डेली डाइट में अंडे शामिल करते हैं, तो पूरी तरह से उबला हुआ अंडा पचाने में ज्यादा आसान रहता है. ये फूड सेफ्टी के नजरिए से भी बेहतर विकल्प है. कभीकभार हाफ बॉयल्ड एग खाया जा सकता है, लेकिन आपका डाइजेशन और इम्यूनिटी दोनों मजबूत होने चाहिए. हमेशा अंडे को इतना पकाएं कि सफेद हिस्सा और जर्दी दोनों अच्छी तरह पक जाएं. इसे आप ब्रेकफास्ट में स्टीम सब्जियों, साबुत अनाज टोस्ट या रोटी के साथ शामिल करके बैलेंस मील बना सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply