BusinessIndia

​टाटा ग्रुप विवाद में हाईकोर्ट का फैसला, 30 नवंबर की बैठक को हरी झंडी

बॉम्बे हाईकोर्ट ने टाटा ट्रस्ट्स की ओर से दायर दो याचिकाओं पर सुनवाई की. इन याचिकाओं में टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति और चेयरमैन के कास्टिंग वोट के इस्तेमाल को चुनौती दी गई है.

​टाटा ग्रुप विवाद में हाईकोर्ट का फैसला, 30 नवंबर की बैठक को हरी झंडी

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नोएल टाटा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील जनक द्वारकादास से कहा कि उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया जा रहा है, लेकिन फिलहाल कोर्ट कोई राहत नहीं दे रहा है.

कोर्ट ने साफ किया कि 30 नवंबर को होने वाली बैठक पर रोक नहीं लगाई जा रही है. हालांकि, यह बैठक हाईकोर्ट में लंबित याचिका पर आने वाले अंतिम फैसले के अधीन होगी. यानी बैठक हो सकती है, लेकिन उसका असर कोर्ट के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा. इस मामले की अगली सुनवाई अब 21 जनवरी 2027 को होगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply