India

​PNR Number के 10 अंकों में कौन सी जानकारियां छिपी हैं, क्या है इसका पूरा नाम?

ट्रेन का टिकट बुक करते ही सबसे पहले जिस नंबर पर नजर जाती है, वह PNR है. वेटिंग लिस्ट हो या कन्फर्म सीट, हर जानकारी इसी नंबर से देखी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस नंबर का मतलब क्या है और इसके 10 अंक यात्री के बारे में क्याक्या बताते हैं.PNR का पूरा नाम Passenger Name Record है, यानी यात्री का नामरिकॉर्ड. भारतीय रेलवे का PNR 10 अंकों का नंबर होता है, जिसके सहारे यात्रियों का ब्योरा रेलवे के डेटाबेस में सुरक्षित रहता है. यह ब्योरा रेलवे जोन से लेकर बुकिंग स्टेटस तक होता है.

​PNR Number के 10 अंकों में कौन सी जानकारियां छिपी हैं, क्या है इसका पूरा नाम?

PNR नंबर टिकट पर ऊपर बाईं ओर छपा होता है. एक PNR में पूरे बुकिंग का रिकॉर्ड रहता है. इसमें आपका नाम, ट्रेन, तारीख, सीट या बर्थ की स्थिति जैसी जानकारियां होती हैं.

10 अंकों में क्या छिपा है?

पीएनआर के 10 अंकों का ढांचा दो हिस्सों में बंटा है. इस सवाल पर इंटरनेट पर काफ़ी भ्रम है। ज़्यादातर स्रोतों के मुताबिक नंबर का ढाँचा दो हिस्सों में बंटा है:

  • पहले तीन अंक: ये बताते हैं कि टिकट किस पैसेंजर रिज़र्वेशन सिस्टम से जारी हुआ. इनमें सबसे पहला अंक उस रेलवे जोन को दर्शाता है जहां से ट्रेन शुरू होती है, और अगले दो अंक उस PRS को बताते हैं जहां से टिकट बना.
  • बाकी सात अंक: ये रैंडम तरीके से बनते हैं, ताकि हर PNR नंबर अनोखा रहे. इनमें अपने आप में कोई छिपी जानकारी नहीं होती.
  • यानी यह धारणा सही नहीं है कि पूरे 10 अंकों में तारीख, सीट या यात्री की हर जानकारी छिपी होती है. असल जानकारी PNR से जुड़े डेटाबेस में रहती है, नंबर में नहीं.

एक PNR में पूरे बुकिंग का रिकॉर्ड रहता है.

PNR कौन बनाता है?

यात्री के सफर के विवरण Centre for Railway Information Systems के चलाए डेटाबेस में रखे जाते हैं. CRIS भारतीय रेलवे की IT शाखा है. इसी सिस्टम में आरक्षण होता है और टिकट का रिकॉर्ड बनता है. IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर आप जो PNR स्टेटस देखते हैं, वह इसी डेटाबेस से आता है.

बड़े काम काम है PNR

  • स्टेटस देखना: टिकट कन्फर्म हुआ, RAC में है या वेटिंग लिस्ट में, इसकी जानकारी.
  • शिकायत दर्ज करना: यात्रा के दौरान दिक्कत होने पर 10 अंकों वाले इस नंबर के साथ रेलवे में शिकायत की जा सकती है.
  • टिकट की पहचान: सफर में टिकट जांचने से लेकर रिफंड की प्रक्रिया तक यही नंबर आधार बनता है.
  • सीट और ट्रेन की जानकारी: ट्रेन का नंबर, चलने का समय और बर्थ की स्थिति.

PNR कैसे चेक करें?

तीन आसान तरीके हैं. पहला, IRCTC या रेलवे की पैसेंजर इंक्वायरी वेबसाइट पर 10 अंकों का नंबर डालें. दूसरा, ऐप से देखें. तीसरा, बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं. इसके लिए 10 अंकों का नंबर बिना खाली जगह के लिखकर 139 पर SMS भेजें।.

कितने दिन तक रहता है PNR?

एक रिपोर्ट के मुताबिक PNR रिकॉर्ड रेलवे के सिस्टम में कम से कम 9 महीने तक रहता है, उसके बाद सिस्टम इसे अपने आप हटा देता है. इसलिए बहुत पुराने टिकट का स्टेटस देखने पर जानकारी नहीं मिल सकती.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply