CrimeIndia

​कौन है ‘निक्की’ उर्फ साजिया सिद्दीकी? पति की हत्या के बाद संभाली तस्करी की कमान, नेपाल से मुंबई तक फैलाया चरस का नेटवर्क

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 10.320 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ी गई महिला तस्कर की गिरफ्तारी ने अपराध की दुनिया के एक ऐसे काले अध्याय को सामने ला दिया है, जिसके तार नेपाल से लेकर मुंबई तक जुड़े होने का दावा पुलिस कर रही है. आरोपी महिला की पहचान निक्की उर्फ साजिया सिद्दीकी के रूप में हुई है, जो कभी शहर के कुख्यात अपराधी सईद नाटे की पत्नी रही है. पुलिस ने निक्की और उसके साथी फैसल को नजीराबाद थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोकाकोला क्रॉसिंग के पास से दबोचा है. बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

​कौन है ‘निक्की’ उर्फ साजिया सिद्दीकी? पति की हत्या के बाद संभाली तस्करी की कमान, नेपाल से मुंबई तक फैलाया चरस का नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक, निक्की उर्फ साजिया सिद्दीकी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है. वह कभी कानपुर के कुख्यात अपराधी सईद नाटे की पत्नी थी, जो डी2 गैंग का सक्रिय सदस्य था और इलाके में उसका खासा दबदबा माना जाता था. 27 मार्च 2012 को चुनावी तैयारी के दौरान सईद नाटे की हत्या कर दी गई थी.

दुकान से तस्करी की दुनिया तक का सफर

पति की मौत के बाद शुरुआती दौर में निक्की ने घर चलाने के लिए दुकान भी खोली, लेकिन धीरेधीरे उसके कदम अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी की ओर मुड़ गए. पुलिस का कहना है कि पति की हत्या के बाद उसने अपराध की दुनिया में अपनी पकड़ बनानी शुरू की और देखते ही देखते बड़े तस्करी नेटवर्क की अहम कड़ी बन गई.

परिवार व बच्चों को जोड़कर बनाया नेपालमुंबई कार्टेल

जांच में सामने आया है कि सईद नाटे के गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति ने निक्की को इस धंधे में शामिल कराया. पुलिस और अपराध जगत में ‘चाचा’ के नाम से पहचाने जाने वाले इसी शख्स ने निक्की को नेपाल, मुंबई और अन्य शहरों तक पहुंचाया और नशीले पदार्थों की खरीदबिक्री के नेटवर्क से जोड़ा.

पुलिस के मुताबिक, निक्की का नेटवर्क धीरेधीरे फैलता गया और वह नेपाल से चरस लाकर अलगअलग रास्तों से मुंबई पहुंचाने का काम करने लगी. आरोप है कि इस कारोबार में उसने अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथसाथ अपने बेटे और बेटी को भी शामिल किया. पिछले कई वर्षों से मुंबई में रहकर वह इस कथित तस्करी तंत्र को चला रही थी.

कोकाकोला क्रॉसिंग पर गिरफ्तारी, अब पूरे सिंडिकेट की तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर आने के दौरान नजीराबाद पुलिस ने जीटी रोड पर कोकाकोला क्रॉसिंग के पास निक्की और उसके साथी फैसल को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पास मौजूद दो बैग से 10.320 किलो चरस बरामद हुई. पुलिस के अनुसार, दोनों नेपाल से चरस लेकर मुंबई जा रहे थे. अब पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों, सप्लाई रूट और बाहर जुड़े संपर्कों की गहन जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply