BollywoodIndia

​Yami Gautam Birthday: IAS बनने की चाहत छोड़ Bollywood में चमकीं Yami Gautam, Aditya Dhar से रचाई शादी

आज यानी की 28 नवंबर को हिंदी सिनेमा की जानीमानी अदाकारा यामी गौतम अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली। यामी गौतम हिंदी सिनेमा के साथसाथ साउथ सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर एक्ट्रेस यामी गौतम के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

​Yami Gautam Birthday: IAS बनने की चाहत छोड़ Bollywood में चमकीं Yami Gautam, Aditya Dhar से रचाई शादी

जन्म और परिवार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 28 नवंबर 1988 को यामी गौतम का जन्म हुआ था। यामी गौतम की परवरिश चंडीगढ़ में हुई है। वह कॉलेज के शुरूआती दिनों में IAS बनने का सपना देखा करती थीं। लेकिन फिर उन्होंने मॉडलिंग की ओर रुख किया और एक्टिंग फील्ड में आ गईं।

छोटे पर्दे से शुरूआत

अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2008 में आए टीवी शो ‘चांद के पार चलो’ से किया था। फिर उन्होंने ‘राजकुमार आर्यन’ और ‘ये प्यार ना होगा कम’ जैसे सीरियल्स में भी काम किया। इसके अलावा अभिनेत्री ब्यूटी प्रोडक्ट ‘फेयर एंड लवली’ के एड से भी काफी लाइमलाइट में आई थीं।

इन फिल्मों से मिली पहचान

यामी गौतम ने साल 2010 में कन्नड़ फिल्म ‘उल्लासा उत्साहा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने फिल्म ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। यह फिल्म हिट साबित हुईं, इस फिल्म में यामी गौतम के साथ आयुष्मान खुराना थे।

इसके बाद साल 2011 में यामी ने पंजाबी फिल्म ‘एक नूर’ और तेलुगु फिल्म ‘नुव्विला’ में किया किया। वहीं बॉलीवुड में अभिनेत्री ने ‘आर्टिकल 370’, ‘ओएमजी 2’, ‘दसवी’, ‘काबिल’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘बाला’ और ‘बदलापुर’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। यामी गौतम ने साल 2024 में आई फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

पर्सनल लाइफ

यामी गौतम की पर्सनल लाइफ के बारे में बता करें, तो उन्होंने ‘धुरंधर’, ‘धुरंधर 2’ और ‘उरी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की। दरअसल, फिल्म उरी में काम करने के दौरान यामी और आदित्य धर एकदूसरे के करीब आए और कुछ समय डेट करने के बाद साल 2021 में दोनों ने शादी कर ली। वहीं साल 2024 में कपल ने बेटे वेदाविद का वेलकम किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply