India

Modi Israel visit controversy : सपा सांसद बोले- हम खामेनेई को सलाम करते हैं, जिन्होंने अमेरिका के आगे घुटने नहीं टेके

Modi Israel visit controversy : नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सांसद ने बुधवार को सरकार पर अमेरिका के सामने झुकने का आरोप लगाते हुए कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमेनेई ने अमेरिका के आगे घुटने नहीं टेके, बल्कि शहादत को गले लगाया।

लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सपा सांसद आनंद भदौरिया ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि गाजा-इजराइल संघर्ष के बाद विश्व के कौन से देश के प्रधानमंत्री ने इजराइल का दौरा किया। मैं जानना चाहता हूं कि किस की सलाह पर प्रधानमंत्री ने युद्ध के मुहाने पर खड़े देश का दौरा किया।’’

भदौरिया ने कहा, ‘‘हम सलाम करते हैं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमेनेई को, जिन्होंने अमेरिका के आगे घुटने नहीं टेके बल्कि शहादत को गले लगाया। आपने (सरकार ने) अमेरिका के आगे घुटने टेक लिए।’’

सपा सांसद ने कहा कि स्पीकर ओम बिरला से उन्हें या उनकी पार्टी को कोई शिकायत नहीं है और लोकसभा अध्यक्ष ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सदन में बोलने के लिए भरपूर समय दिया है, लेकिन भाजपा के कृत्यों के कारण बिरला के खिलाफ प्रस्ताव लाना पड़ा है।

The post Modi Israel visit controversy : सपा सांसद बोले- हम खामेनेई को सलाम करते हैं, जिन्होंने अमेरिका के आगे घुटने नहीं टेके appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply