
Vitamin D Deficiency Symptoms: सेहतमंद रहने के लिए सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर विटामिन डी का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत बनाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर के समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में यहां जानें विटामिन डी की कमी होने पर क्या क्या लक्षण दिखाई देते हैं। विटामिन डी की कमी के लक्षण अक्सर बहुत सामान्य होते हैं और इन्हें पहचानना मुश्किल हो सकता है।
विटामिन डी की कमी होने पर क्या क्या लक्षण
थकावट और कमजोरी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में विटामिन डी की कमी होने से थकावट और कमजोरी महसूस होने लगती है। विटामिन डी की कमी होने पर बिना किसी भारी काम के भी लगातार थकावट और कमजोरी महसूस होना इसका एक प्रमुख संकेत है।
हड्डियों और पीठ में दर्द
एक्सपर्ट्स बताते है कि, शरीर में विटामिन डी की कमी होने से हड्डियों और पीठ में दर्द भी होने लगती है। विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। इसकी कमी से हड्डियों में दर्द और विशेष रूप से पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है।
मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन
मांसपेशियों में बार-बार दर्द, कमजोरी या ऐंठन (Cramps) होना भी एक लक्षण है।
मूड में बदलाव और अवसाद
विटामिन डी की कमी से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, जिससे अवसाद (Depression) या उदासी महसूस हो सकती है।
बार-बार बीमार पड़ना
विटामिन डी इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है। इसकी कमी होने पर आप संक्रमण (Infection) या सर्दी-जुकाम की चपेट में जल्दी आ सकते हैं।
बालों का झड़ना
अत्यधिक बाल झड़ना भी पोषण की कमी, विशेष रूप से विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- करेले का जूस डायबिटीज के अलावा कई मामलों में है जबरदस्त फायदेमंद, जानकर चौंक जाएंगे
घाव भरने में देरी
सर्जरी या चोट के बाद घाव भरने में सामान्य से अधिक समय लगना विटामिन डी के निम्न स्तर का कारण हो सकता है।
बच्चों में हड्डियों की समस्या
बच्चों में इसकी गंभीर कमी से रिकेट्स जैसी बीमारी हो सकती है।



