Health

अगर आप लगातार 10 दिनों तक करेले का जूस पीते हैं तो शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? ब्लड शुगर, पाचन और स्किन पर इसका असर जानिए

करेले का जूस स्वाद में तो काफी कड़वा होता है, लेकिन अगर आप 10 दिनों तक इसे नियमित रूप से पीते हैं, तो आपके शरीर में काफी फायदा मिल सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि 10 दिनों तक करेले का जूस पीने से क्या होता है।
Image Source : FREEPIK10 दिनों तक करेले का जूस पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?
1. ब्लड शुगर कंट्रोल 
करेले में पॉलीपेप्टाइड-पी और चारेंटिन जैसे तत्व होते हैं जो नेचुरल इंसुलिन की तरह काम करते हैं। 10 दिनों तक इसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
2. लीवर की सफाई 
यह जूस लीवर के लिए एक बेहतरीन फिल्टर का काम करता है। यह लीवर एंजाइम्स को सक्रिय करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है।
3. त्वचा में चमक 
खून साफ होने के कारण इसका सीधा असर चेहरे पर दिखता है। 10 दिनों तक इसका सेवन करने से मुंहासों में कमी आ सकती है। इसके अलावा चेहरे पर नेचुरल ग्लो बढ़ने लगता है। खुजली या स्किन इन्फेक्शन में आराम मिलता है।
4. वजन घटाने में सहायक 
करेले में कैलोरी बहुत कम और फाइबर अधिक होता है। यह फैट के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। 10 दिन तक इसे सुबह खाली पेट लेने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
5. कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत
यह शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और नसों में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हार्ट सुरक्षित रहता है।

पीने का सही तरीका

समय: सबसे ज्यादा फायदा सुबह खाली पेट पीने से मिलता है।
मात्रा: शुरुआत में सिर्फ आधा कप (लगभग 50-100 ml) ही पिएं।
स्वाद: कड़वाहट कम करने के लिए इसमें थोड़ा काला नमक, नींबू का रस या अदरक मिला सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply